फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Panic due to foam in drain water in Faked, suspicion of poisonous substance

Kangra News: फकेड़ में नाले के पानी में झाग से दहशत, जहरीले पदार्थ की आशंका

Tue, 22 Jul 2025 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 22 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Panic due to foam in drain water in Faked, suspicion of poisonous substance
पंचायत फकेड़ में नाले में बहता सफेद झाग वाला पानी। स्रोत: जागरूक पाठक
खुंडियां (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वालामुखी की ग्राम पंचायत फकेड़ में नाले में बहते दूषित और झागदार पानी से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने आशंका जताई है कि इस पानी में कोई जहरीला या रासायनिक पदार्थ मिला हो सकता है। पंचायत प्रधान शशि बाला, स्थानीय निवासी पुष्पा देवी, सुनीता देवी और हंसराज आदि ने जल शक्ति विभाग और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मांग की है कि इस पानी के सैंपल लेकर उसकी जांच की जाए, ताकि इसकी स्रोत और खतरे का सही आकलन किया जा सके।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि यदि नाले में बरसात के पानी का बहाव न होता तो शायद यह गंभीर मामला सामने नहीं आता। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि क्षेत्र में कई बावड़ियां हैं और पास ही में पेयजल योजनाओं की स्कीमें भी चल रही हैं। यदि यह दूषित पानी भूजल स्रोतों में मिल गया, तो इससे व्यापक स्वास्थ्य संकट उत्पन्न हो सकता है। स्थानीय लोगों ने संदेह जताया है कि इस दूषित पानी का स्रोत फकेड़ से लगभग 300 मीटर की दूरी पर स्थित एक फैक्ट्री हो सकती है, जो मझीण की तरफ स्थित है। हालांकि, इस बारे में कोई ठोस प्रमाण नहीं है और विभागीय जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस मामले को लेकर स्थानीय विधायक संजय रतन ने कहा कि उन्हें ग्रामीणों द्वारा इस संदर्भ में जानकारी दी गई थी, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी भी संस्था या व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस बारे में एसडीएम ज्वालामुखी के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है। विभाग की टीम शीघ्र ही मौके पर जाकर पानी के सैंपल भरेगी और जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरुण गुप्ता, सहायक पर्यावरण अभियंता, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed