{"_id":"72d4b8d728f4ef38d8617c1cb6f8e6cc","slug":"panchyat-election-hindi-news-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी बिगुल बज गया पर प्रत्याशी अभी तय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी बिगुल बज गया पर प्रत्याशी अभी तय नहीं
रितेश महाजन /अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)।
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांगड़ा में पंचायती राज संस्थाओं के साथ शहरी निकाय चुनाव की औपचारिक घोषणा के साथ ही सियासी पारा भी चढ़ गया है।
विज्ञापन
चुनावी बिगुल बजने के इंतजार में अभी तक अंदरखाते मतदाताओं की नब्ज टटोल रहे चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने अब खुले तौर पर ताल ठोंकनी शुरू कर दी है, लेकिन जिला कांगड़ा की सबसे पुरानी नगर परिषदों में शुमार नूरपुर नप के तहत पड़ने वाले नौ वार्डों पर मुकाबला किसके बीच होगा? इस सवाल का जवाब भी किसी के पास नहीं है।
कांग्रेस के कब्जे वाली नौ सदस्यीय नूरपुर नगर परिषद में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा को लेकर अभी तक चुनावी तस्वीर साफ नहीं होने से दावेेदारों की धुकधुकी तेज हो गई है।
विज्ञापन
हालांकि, चुनावी बिगुल बजने के बाद कांग्रेस और भाजपा ने अंदरखाते अपने-अपने संभावित प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के लिए सियासी माथापच्ची शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नूरपुर नप की मौजूदा स्थिति पर गौर फरमाएं तो अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद सहित शहर के सभी नौ वार्डों पर कांग्रेस समर्थित वार्ड पार्षदों का कब्जा है। ऐसे में भाजपा के सामने नूरपुर नप में कांग्रेस के अभेद्य दुर्ग में सेंध लगाने के लिए चुनावी दंगल में मजबूत प्रत्याशी
उतारने की कड़ी चुनौती होगी, जबकि कांग्रेस अपने पुराने सियासी योद्धाओं के बूते भाजपा को एक बार फिर से जमीन सुंघाने की रणनाति से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।
हालांकि, इस बार आरक्षण रोस्टर के चलते वार्ड एक से कांग्रेस समर्थित वार्ड पार्षद करनैल सिंह और वार्ड चार से पूर्व नप अध्यक्ष एवं मौजूदा वार्ड पार्षद राकेश महाजन को महिला प्रत्याशियों के लिए अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ेगी।
इस बार वार्ड 2, 5 व 6 अनारक्षित, वार्ड 1, 3, 4, 7 व 8 महिला प्रत्याशी तथा वार्ड 9 अनुसूचित जाति (पुरुष) वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐेसे में कांग्रेस खेमे से वार्ड 1, 2 और 9 से नए चेहरे चुनाव मैदान में उतर सकते हैं, जबकि वार्ड 3, 4, 5, 6, 7 व 8 से कांग्रेस अपने पुराने धुरंधरों पर दांव लगा सकती है।
दूसरी तरफ भाजपा इस बार भी इक्का-दुक्का पुराने चेहरों को छोड़कर ज्यादातर नए चेहरों के बूते अपनी चुनावी नैया पार लगाने की रणनीति से चुनाव में उतारने को चुनावी कसरत कर रही है। फिर भले ही संभावित प्रत्याशियों के नाम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो, लेकिन अभी तक दोनों खेमों से कोई भी अधिकारिक नाम सामने नहीं आया है।