{"_id":"67db1836483adc6aee0e1259","slug":"panchayat-secretary-accused-of-taking-bribe-sent-on-three-day-police-remand-kangra-news-c-95-1-kng1004-169773-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रिश्वत लेने का आरोपी पंचायत सचिव तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रिश्वत लेने का आरोपी पंचायत सचिव तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
Thu, 20 Mar 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी की ग्राम पंचायत घुरकाल के पंचायत सचिव को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को आरोपी सचिव को पांच हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ पकड़े था। बुधवार को आरोपी को विजिलेंस ने न्यायालय में पेश किया था। आरोपी पंचायत सचिव के खिलाफ क्षेत्र के पूर्व सैनिक ने शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप थे कि पंचायत सचिव ने विकास कार्याें के लिए प्रयुक्त सामग्री के भुगतान के बदले वेंडर और एक घर के रास्ते के निर्माण के लिए घूस की मांग की थी। इन आरोपों पर विजिलेंस ने आरोपी पंचायत सचिव को मंगलवार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोचा था। पंचायत सचिव जल्द ही निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने वाला था। उधर, एसपी विजिलेंस धर्मशाला बलवीर सिंह ने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन