{"_id":"69fcf4b7e6a958a7f806e2a6","slug":"panchayat-elections-nominations-pour-in-on-the-first-day-6559-candidates-file-nominations-kangra-news-c-399-dsl1012-466258-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : पहले दिन नामांकन की बाढ़... 6,559 उम्मीदवारों ने ठोकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : पहले दिन नामांकन की बाढ़... 6,559 उम्मीदवारों ने ठोकी ताल
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया ने पहले ही दिन वीरवार को रफ्तार पकड़ ली है। विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान जिलेभर में कुल 6,559 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
जिला पंचायत अधिकारी कांगड़ा सचिन ठाकुर ने बताया कि 847 पंचायतों में प्रधान पद के लिए 1407, उपप्रधान पद के लिए 1404, वार्ड सदस्य पद के लिए 3295 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) पद के लिए 393 और जिला परिषद सदस्य की 54 सीटों के लिए 60 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।
पहले दिन ही बड़ी संख्या में उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने से चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। प्रधान पद के लिए फतेहपुर ब्लॉक में सबसे अधिक 120 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं, जबकि रैत ब्लॉक में 117 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं। उपप्रधान पद के लिए परागपुर ब्लॉक सबसे आगे रहा, जहां 122 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
वार्ड सदस्य पद के लिए भी उम्मीदवारों में खासा उत्साह देखने को मिला। परागपुर ब्लॉक में सर्वाधिक 339 और फतेहपुर ब्लॉक में 303 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए इंदौरा और नगरोटा सूरियां ब्लॉक में सबसे अधिक 32-32 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा करवाए हैं।
जिला परिषद सदस्य पद के लिए जवाली खंड के कबाड़ी वार्ड में सबसे अधिक पांच नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा खोली और ठारू वार्ड में चार-चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी विकास खंडों में नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। नामांकन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ कर्मचारियों की तैनाती भी सुनिश्चित की गई हैं।