{"_id":"62f29f3ba62ff86a5a784b23","slug":"panchayat-by-elections-four-pradhans-three-deputy-heads-and-eight-ward-members-will-be-elected-today-kangra-news-sml4179446168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनावों में आज चुने जाएंगे चार प्रधान, तीन उपप्रधान और आठ वार्ड मेंर्ब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनावों में आज चुने जाएंगे चार प्रधान, तीन उपप्रधान और आठ वार्ड मेंर्ब
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा की पंचायतों में खाली हुए प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के उपचुनाव के लिए मतदान आज होगा। मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू होगी और शाम चार बजे तक चलेगी। मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और शाम तक पंचायतों को नए पंचायत प्रतिनिधि मिल जाएंगे।
जिला कांगड़ा के फतेहपुर विकास खंड की टटवाली पंचायत में प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कांगड़ा विकास खंड की तरसूह पंचायत में तीन लोगों ने प्रधान पद के लिए नामांकन भरा था। इनमें से एक व्यक्ति ने नामांकन वापस ले लिया है। रैत विकास खंड की डोहब पंचायत में दो लोगों के नामांकन वापस लेने के बाद अब तीन उम्मीदवारों में मुकाबला होगा। सुलह विकास खंड की बछवाई पंचायत में प्रधान पद के लिए छह उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
प्रधान के अलावा तीन पंचायतों में उपप्रधान पद के लिए चुनाव होगा। इनमें लंबागांव विकास खंड की काथला पंचायत में दो उम्मीदवारों में चुनावी टक्कर होगी। पंचरुखी की रजोट हार पंचायत में तीन लोगों की नामांकन वापसी के बाद अब पांच लोग चुनावी मैदान में हैं। वहीं, रैत विकास खंड की घरोह पंचायत में दो लोगों की ओर से नामांकन वापस लेने के बाद अब चार उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज मतदान के माध्यम से होगा।
विज्ञापन
जिला पंचायत अधिकारी कांगड़ा शशि बाला ने बताया कि पंचायत चुनाव के सफल आयोजन के लिए 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 39 पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं। चुनाव के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है।