Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   panch bhishma starts murli manohar temple jwalamukhi 101 lamps

हिमाचल: पांच दिन, 101 दीपक और एक प्राचीन मान्यता… ज्वालामुखी में शुरू हुआ पंच भीष्म, जानिए धार्मिक मान्यता

Fri, 20 Nov 2026 12:51 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा) Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 20 Nov 2026 12:51 PM IST
सार

शक्तिपीठ ज्वालामुखी के प्रसिद्ध मुरली मनोहर मंदिर में देवउठनी एकादशी से पंच भीष्म का शुभारंभ हुआ। मंदिर में पांच दिनों तक 101 दीपक दिन-रात जलाए जाएंगे। श्रद्धालुओं में इस धार्मिक आयोजन को लेकर उत्साह है और मान्यता के अनुसार दीपदान से पितृ शांति तथा पुण्य की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
panch bhishma starts murli manohar temple jwalamukhi 101 lamps
पंच भीष्म शुरू, 5 दिन जलेंगे 101 दीपक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शक्तिपीठ ज्वालामुखी के प्रसिद्ध मुरली मनोहर मंदिर में कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी पर पंच भीष्म का शुभारंभ किया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मंदिर में पांच दिनों तक 101 दीपक दिन-रात जलाए जाएंगे।

विज्ञापन


Trending Videos

स्थानीय निवासी, श्रद्धालु और मंदिर के पुजारी इन दीपकों में दिन-रात तेल का दान करते हैं। मंदिर में वर्षों से दीपदान की परंपरा निभाई जा रही है। मान्यता है कि पंच भीष्म के दिनों में मंदिर में दर्शन करने से पुत्र प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है, जबकि दीपदान से पितृ दोष दूर होता है और घर में लक्ष्मी का वास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरली मनोहर मंदिर के पुजारी हरबंश शर्मा ने बताया कि पंच भीष्म मनाने के पीछे दो प्रमुख धार्मिक कारण हैं। मान्यता के अनुसार इसी दिन माता तुलसी का विवाह मुरली मनोहर भगवान श्रीकृष्ण से हुआ था। वहीं महाभारत काल में जब भीष्म पितामह बाणों की शैया पर लेटे हुए थे, तब उन्होंने पांडवों को पांच दिनों तक ज्ञान दिया था। इसी घटना की स्मृति में पंच भीष्म मनाए जाते हैं।
विज्ञापन

मंदिर में पांच दिनों तक दीपदान की परंपरा के साथ श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और पितरों की शांति की कामना करते हैं।

पंच भीष्म का धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म में पंच भीष्म अथवा भीष्म पंचक व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी से शुरू होकर पूर्णिमा तक चलता है। इसे कुछ स्थानों पर पंच भीखू के नाम से भी जाना जाता है।

कार्तिक स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए इन पांच दिनों का विशेष महत्व है। धार्मिक परंपरा के अनुसार भीष्म पितामह ने भी इन दिनों व्रत और साधना की थी, जिसके चलते इसे भीष्म पंचक कहा जाता है।

पंच भीष्म का इतिहास
महाभारत युद्ध के बाद जब पांडवों की विजय हुई, तब भगवान श्रीकृष्ण उन्हें भीष्म पितामह के पास ले गए और पांडवों को ज्ञान देने का अनुरोध किया। बाणों की शैया पर लेटे हुए और सूर्य के उत्तरायण होने की प्रतीक्षा कर रहे भीष्म पितामह ने श्रीकृष्ण तथा पांडवों को राजधर्म, वर्णधर्म और मोक्षधर्म का ज्ञान दिया।

भीष्म पितामह ने एकादशी से पूर्णिमा तक पांच दिनों में ज्ञान दिया। धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रीकृष्ण ने इन पांच दिनों को मंगलकारी बताते हुए इन्हें भीष्म पंचक के नाम से प्रसिद्ध होने का आशीर्वाद दिया।

पंच भीष्म की परंपरा का संबंध माता तुलसी के विवाह से भी जोड़ा जाता है। मान्यता के अनुसार देवउठनी एकादशी पर माता तुलसी का विवाह भगवान श्रीकृष्ण से हुआ था। इसी कारण इन दिनों मंदिरों में पूजा, दीपदान और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed