फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Painter hangs in jwalamukhi

ज्वालामुखी के दरंग में पेंटर ने लगाया फंदा

Tue, 04 Aug 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Painter hangs in jwalamukhi
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत दरंग पंचायत में एक पेंटर ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी तिलकराज ने की है। हालांकि, अभी तक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। व्यक्ति की पहचान बलविंद्र (50) के रूप में हुई है। वह पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली कि मोजगिरी ताल वार्ड नं 4 दरंग पंचायत में एक व्यक्ति ने किराये के कमरे में फंदा लगा लिया है। सूचना मिलने पर डीएसपी तिलकराज, थाना प्रभारी मनोहर चौधरी मौके पर पहुंचे। कमरे के दोनों दरवाजे अंदर से बंद थे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया। उक्त व्यक्ति अपने परिवार के साथ 20 साल से किराये के मकान में रह रहा था। उसके चार बेटे और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन

जब व्यक्ति ने फंदा लगाया तो घर पर कोई नहीं था। पत्नी झाड़ू-पोछा का काम करती है। 2 बच्चे अपने घर पंजाब गए हुए थे। बाकी सभी अपने-अपने काम पर थे। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। डीएसपी तिलकराज ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed