फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Oxygen supply

आक्सीजन पाइप से जुड़ेगा धर्मशाला अस्पताल

Fri, 10 Jul 2020 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Oxygen supply
धर्मशाला। जोनल अस्पताल धर्मशाला के सभी 300 बेड ऑक्सीजन पाइप की सुविधा से जुड़ेंगे। पहले चरण में 154 बेड में यह व्यवस्था कर दी गई है। इससे पहले मात्र इमरजेंसी में ही ऑक्सीजन पाइप की सुविधा मरीजों के लिए उपलब्ध थी। ऐसे में यहां दाखिल मरीजों को अब बड़ी सुविधा मिलेगी। वहीं कोरोना संकट से निपटने को 11 वेंटिलेटर क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला को मिल गए हैं।
विज्ञापन

वहीं लंबे समय से चली आ रही मांग के तहत अत्याधुनिक एंबुलेंस की भी सौगात दी गई है, जिसमें अब अति आपातकालीन स्थिति में भी दुर्घटना व मरीजों को बचाने में बड़ी मदद मिल पाएगी। साथ ही अब अस्पताल में अपना शव वाहन भी उपलब्ध करवा दिया गया है। इससे पहले ऑक्सीजन पाइप न लाइन मिलने से अस्पताल स्टाफ व तीमारदारों को भी कई बार ऑक्सीजन सिलेंडर उठाकर इधर-उधर भागना पड़ता था। लेकिन अब हर बेड में ऑक्सीजन की पाइप लग जाने से बहुत बड़ी सुविधा क्षेत्र के लोगों के लिए मिलेगी। यह सुविधा धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने शुक्रवार को अस्पताल के दौरे के दौरान दी है। नैहरिया ने सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता व एमएस धर्मशाला अस्पताल डॉ. दिनेश महाजन से सभी कार्यों को लेकर भी समीक्षा की। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए सभी प्रकार के टेस्ट और ओपीडी की सुविधाओं को सुचारु रूप से चलाने के भी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed