फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Overcrowded veterinary hospital, waiting for its building for 15 years

Kangra News: पशु चिकित्सालय भरमाड़ 15 साल से अपने भवन के इंतजार में

Mon, 10 Feb 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 10 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Overcrowded veterinary hospital, waiting for its building for 15 years
पशु चिकित्सालय भरमाड़ । छाया स्त्रोत :ग्रामीण - फोटो : mathura
रैहन (कांगड़ा)। जवाली विधानसभा क्षेत्र का भरमाड़ स्थित पशु चिकित्सालय पिछले 15 वर्षों से खस्ताहाल सामुदायिक भवन में चल रहा है। यह पशु चिकित्सालय न तो डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक है और न ही यहां आने वाले किसानों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस पशु चिकित्सालय का संचालन वर्ष 2010 में मुख्यमंत्री पशुधन आरोग्य योजना के तहत सामुदायिक भवन भरमाड़ में शुरू किया था। हालांकि 15 साल के बाद भी इसको नया भवन नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


यह पशु चिकित्सालय सात डिस्पेंसरियों को कवर करता है और लगभग 12,000 पशुपालकों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करता है। स्थानीय लोग और किसान अब प्रदेश सरकार से जल्द नया भवन बनाने की मांग कर रहे हैं। कृषि और पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने आश्वासन दिया कि इस पशु चिकित्सालय के लिए भूमि चयन किया जा चुका है और जल्द ही आलीशान भवन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


- पशु पालन विभाग ने भवन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। अब सरकार से वित्तीय स्वीकृति का इंतजार है।
- डॉ. अभय कुमार, चिकित्सक, पशु चिकित्सालय, भरमाड़

- पशु चिकित्सालय भरमाड़ के लिए भूमि का चयन हो गया है। जल्द ही पशु चिकित्सालय का आलीशान भवन बनवाया जाएगा। - चंद्र कुमार, पशुपालन मंत्री


- पशु चिकित्सालय भरमाड़ के भवन के लिए काफी समय से भूमि अधिग्रहण हो चुका है। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए। - नरेश कुमार, स्थानीय निवासी
- पशु पालकों के हित में पशु चिकित्सालय भरमाड़ के लिए नए भवन का जल्द निर्माण किया जाए और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएं। - दिलावर सिंह, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

- पशु चिकित्सालय भरमाड़ के भवन निर्माण की कृषि मंत्री के निर्देश पर पशु पालन विभाग ने सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। भवन का जल्द निर्माण किया जाए। - सुशील कुमार, स्थानीय निवासी

- पशु चिकित्सालय भरमाड़ इलाके के हजारों पशु पालकों को चिकित्सा सुविधा देता है। चिकित्सालय में न तो बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है, न ही शौचालय और पीने के पानी का प्रबंध है। - रवि कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed