{"_id":"675af95c66c954c1390147a3","slug":"order-on-first-day-kiosk-market-cleared-on-second-day-kangra-news-c-95-1-ssml1020-157883-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पहले दिन आदेश, दूसरे दिन खोखा मार्केट साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पहले दिन आदेश, दूसरे दिन खोखा मार्केट साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन आदेश, दूसरे दिन खोखा मार्केट साफ
शाहपुर में फोरलेन के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में पिछले एक साल से पठानकोट-मंडी फोरलेन का काम चला हुआ है। अब इससे अछूते शाहपुर बाजार में भी फोरलेन ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को कंपनी के अधिकारी ने बाजार के दाएं तरफ दुकानें खाली करने के आदेश दिए थे। इसका असर वीरवार को देखने को मिला। वीरवार को बाजार के दाएं तरफ बने खोखों को खाली कर दिया गया और दिनभर कंपनी का पीला पंजा चला। इसको लेकर यहां दिनभर दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। अब शाहपुर बाजार में खोखा मार्केट पूरी तरफ से साफ हो चुकी है। कुछ ही दिन में सौ साल पुराने शाहपुर बाजार का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। हालांकि, शुरू से ही शाहपुर बाजार को बचाने के लिए लोग धरना प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन मौजूदा समय में सभी दुकानों और मकान मालिकों को मुआवजा मिल चुका है। शाहपुर बाजार में फ्लाईओवर या बाईपास बनाने की मांग चल रही है, लेकिन दो दिन चली करवाई से स्पष्ट है कि अब शाहपुर बाजार में न तो फ्लाईओवर बनेगा और न ही बाईपास बनेगा। अब शाहपुर बाजार से ही फोरलेन बनने की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट है।
शाहपुर में 17 किलोमीटर क्षेत्र में बनेगा फोरलेन
इस समय विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में लगभग 17 किलोमीटर क्षेत्र में फोरलेन का काम होना है। इसमें दो बड़े पुल भी बनाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त योजना के मुताबिक छोटी-छोटी पुलियां भी बनाई जा रही हैं, लेकिन बरसात के कारण अधिकतर काम रुका हुआ है। लिहाजा, फोरलेन निर्माण के लिए जो पुराना हाईवे था, उसे जगह-जगह से उखाड़ दिया गया है। कई जगह पर काम लगभग पूरा भी हो चुका है।
शाहपुर में फोरलेन की चौड़ाई घटेगी
दूसरी तरफ शाहपुर बचाओ संघर्ष समिति के महासचिव नवनीत शर्मा ने बताया कि शाहपुर बाजार को बचाने के लिए सांसद डऍ. राजीव भारद्वाज के प्रयास रंग लाए हैं। वीरवार को वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व राज्य मंत्री हर्ष मलहोत्रा से मिले। इस दौरान एनएचएआई के सभी शीर्ष अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास सुरजेवाला, रीजनल ऑफिसर हिमाचल प्रदेश व एनएचएआई के नॉर्थ इंडिया मेंबर प्रमुख रूप से शामिल हुए। शाहपुर में फोरलेन की चौड़ाई घट रही है जिसकी घोषणा शाहपुर आकर स्वयं सड़क एव परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मलहोत्रा व कांगड़ा-चंबा के सांसद माननीय राजीव भारद्वाज करेंगे।