फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Opportunity for employment abroad, Dubai's Kingston Holding Company will provide jobs

Kangra News: विदेश में रोजगार का मौका, दुबई की किंगस्टन होल्डिंग कंपनी देगी नौकरी

Sun, 07 Jun 2026 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 07 Jun 2026 05:56 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for employment abroad, Dubai's Kingston Holding Company will provide jobs
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम और प्रदेश सरकार के सौजन्य से दुबई की किंगस्टन होल्डिंग कंपनी में फैक्ट्री हेल्पर और जनरल हेल्पर के पद भरे जा रहे हैं। इन पदों के लिए क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है और पंजीकरण के बाद ही आगामी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, बेसिक अंग्रेजी का ज्ञान और आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा आवेदक के पास वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है, जिसके बिना भर्ती में भाग लेने की अनुमति नहीं मिलेगी। चयनित युवाओं को 1,375 संयुक्त अरब अमीरात दिरहम (यूएई दिरहम यानी 35715.54 रुपये) का मासिक वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही, कंपनी की ओर से यूएई लेबर लॉ के तहत रहने की सुविधा, मेडिकल इंश्योरेंस और दो साल में एक बार एयर टिकट भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 12 जून तक अपना आवेदन कर सकते हैं। रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित 35,400 रुपये व जीएसटी तथा 1500 रुपये मेडिकल शुल्क के रूप में अदा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed