फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Operation facility will be available in Jaisinghpur hospital

Kangra News: जयसिंहपुर अस्पताल में मिलेगी ऑपरेशन की सुविधा

Wed, 05 Feb 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 05 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Operation facility will be available in Jaisinghpur hospital
मंत्री गोमा को पत्नी डॉक्टर नीलम गोमा सम्मानित करते हुए। संवाद
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। आयुष एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर अस्पताल में अब ऑपेरशन की सुविधा भी मिलेगी। मंगलवार को अपने जन्मदिन के आयोजन पर उन्होंने जनता से यह बात की। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर अस्पताल में सभी मूलभूत सुविधा सरकार की तरफ से उपलब्ध करवा दी गई है। जयसिंहपुर में ऑर्थो के डॉक्टर के साथ एनेस्थीसिया के विशेषज्ञ चिकित्सक की भी नियुक्ति कर दी है। यहां एनेस्थीसिया के उपकरणों के लिए भी सरकार ने 25 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं।
विज्ञापन


एनेस्थीसिया के सभी उपकरण अस्पताल में उपलब्ध करवा दिए जाएंगे, ताकि किसी तरह के ऑपरेशन के लिए जनता को बाहर अस्पतालों में चक्कर न लगाने पड़े। जन्मदिन के उपलक्ष्य पर जयसिंहपुर कांग्रेस ने केक कटवा कर मंत्री को बधाई दी। युवा कांग्रेस ने जसवंत सिंह डडवाल के नेतृत्व में फूलों का बड़ा हार डालकर मंत्री का स्वागत किया। एसडीम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर ने यादवेंद्र कुमार को उनका एक भव्य चित्र देखकर सम्मानित किया। वहीं, तहसीलदार अभिषेक भास्कर ने माता आशापुरी का फोटो भेंटकर मंत्री का स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने मंत्री को विभिन्न प्रकार के उपहार देकर सम्मानित किया। महिला मंडलों और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से जनता का दिल जीत लिया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता विजय वर्मा, संजय ठाकुर, सुरजीत कुमार और बीडीओ लंबागांव सिकंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन

50 लोगों ने किया रक्तदान, दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाए
मंत्री गोमा के जन्मदिन पर रक्तदान कैंप का आयोजन भी किया गया, जिसमें 50 लोगों ने रक्तदान दिया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इस दौरान दिव्यांगता के प्रमाणपत्र भी बनाए गए। साथ ही जरूरतमंदों को व्हील चेयर और ईयर मशीन दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed