फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   OPD of orthopedic specialist started in Dehra hospital

Kangra News: देहरा अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू

Tue, 10 Jun 2025 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 10 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
OPD of orthopedic specialist started in Dehra hospital
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल देहरा में हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू हो गई है। यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धांत राणा ने कार्यभार संभाल लिया है। अस्पताल में विशेषज्ञ न होने से करीब डेढ़ साल से ओपीडी बंद थी। मरीजों को उपचार के लिए निजी अस्पताल या फिर टांडा मेडिकल काॅलेज जाना पड़ रहा था। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। अब इलाज में तेजी आएगी और नागरिक अस्पताल देहरा में ओपीडी शुरू होने से मरीजों को काफी फायदा होगा। नागरिक अस्पताल में रोजाना 500 से 600 मरीजों की ओपीडी होती है। सिविल अस्पताल देहरा में कुल स्वीकृत 24 पदों में से अब 21 डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले अस्पताल में शिशु विशेषज्ञ के आने और गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को स्थायी अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने से ओपीडी में उछाल आया था। अब हड्डी रोग विशेषज्ञ के आने से अस्पताल की ओपीडी में और उछाल आने की संभावना है। सिविल अस्पताल देहरा में देहरा और जसवां परागपुर हलके के साथ ज्वालामुखी क्षेत्र से भी मरीज भी इलाज को पहुंचते रहे हैं। सिविल अस्पताल देहरा के कंधे पर करीब दो लाख की आबादी के स्वास्थ्य का दारोमदार है। उधर, बीएमओ डाॅ. संजय बजाज ने पुष्टि करते हुए कहा कि अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धांत राणा ने कार्यभार संभाल लिया है। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed