{"_id":"69af2c50c9697b342008693e","slug":"only-speeches-and-claims-in-three-years-zero-development-on-the-ground-vipin-parmar-kangra-news-c-399-1-sml1042-440078-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल में केवल भाषण और दावे, जमीन पर विकास शून्य: विपिन परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल में केवल भाषण और दावे, जमीन पर विकास शून्य: विपिन परमार
विज्ञापन
विपिन सिंह परमार। -फाइल फोटो
धर्मशाला। पूर्व मंत्री एवं सुलह से भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के तीन साल के कार्यकाल में जनता को न तो उनके अधिकार मिले और न ही चुनावी वादों का लाभ मिला है। सीएम सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने अधिकांश समय भाषणबाजी और बड़े-बड़े दावे करने में बिताया है, जबकि जमीन पर जनता को राहत देने वाले ठोस कदम पूरी तरह गायब हैं।
सोमवार को जारी एक प्रेस बयान में भाजपा नेता ने कहा कि हिमाचल पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। विकास कार्यों की गति बेहद धीमी पड़ गई है। चुनावों के समय कांग्रेस ने पारदर्शी शासन और आर्थिक मजबूती के जो बड़े-बड़े वादे किए थे, वास्तविकता उनसे बिल्कुल अलग है। आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है, जबकि कर्मचारियों और किसानों की उम्मीदें भी अधूरी रह गई हैं। अब प्रदेश की जनता सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से जवाब मांग रही है।
विपिन परमार ने कहा कि बढ़ती महंगाई और प्रशासनिक अव्यवस्था ने आम जनता की परेशानियों को और अधिक बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जागरूक जनता सरकार के इन तीन वर्षों के कामकाज का पूरा हिसाब रखे हुए है और आने वाले समय में सच को पहचानकर अपना कड़ा फैसला सुनाएगी।