{"_id":"67f6c5ed79d989739004bd98","slug":"one-way-system-in-kotwali-market-failed-even-on-the-second-day-kangra-news-c-95-1-kng1002-172552-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कोतवाली बाजार में वनवे व्यवस्था दूसरे दिन भी हांफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कोतवाली बाजार में वनवे व्यवस्था दूसरे दिन भी हांफी
विज्ञापन
धर्मशाला के कोतवाली बाजर में वनवे होने के बावजूद सुबह 11 बजे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही। संवाद
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला के कोतवाली बाजार में सहूलियत के लिए लागू की गई वनवे व्यवस्था दूसरे दिन भी फेल रही। पूरा दिन कोतवाली बाजार में वाहनों की आवाजाही दोनों तरफ से होती रही। फव्वारा चौक पर कोई पुलिस और होम गार्ड जवान तैनात न होने के कारण चार पहिया वाहन मैक्लोडगंज और खनियारा रोड से आते रहे। वनवे व्यवस्था के अनुसार कोतवाली बाजार में न तो खनियारा वाली सड़क और न मैक्लोडगंज से किसी वाहन को बाजार में आने की अनुमति नहीं थी। मगर बाजार में पूरा दिन वाहन नियमों को तोड़ कर प्रवेश करते रहे।
इन वाहनों पर किसी प्रकार की कोई रोक-टोक नजर नहीं आई। इससे प्रशासन और पुलिस की अव्यवस्था पर भी सवाल खड़े होना शुरू हो गए हैं। बिना प्लानिंग और बिना पुलिस फोर्स के वनवे व्यवस्था को लागू तो कर दिया गया है लेकिन दो दिनों में भी वे धरातल पर नजर नहीं आई। कारोबारियों का कहना है कि वनवे व्यवस्था लागू को की गई है, लेकिन इसकी पालन नहीं हो पा रही है। हर तरफ से बाजार में वाहन पहले की तरह की प्रवेश कर रहे हैं। इस वजह से बाजार में जाम भी लग रहा है। पूरा दिन बाजार में टैक्सियां और अन्य वाहन खनियारा, मैक्लोडगंज खड़ा डंडा रोड और मैक्लोडगंज के मुख्य मार्ग से कोतवाली बाजार में प्रवेश करते रहे। सुबह से शाम तक कोतवाली बाजार में कोई व्यवस्था नजर नहीं आई।
आगामी पर्यटन सीजन के चलते सभी लोगों की सुविधाओं के अनुसार ही धर्मशाला और मैक्लोडगंज में ट्रैफिक रूट व्यवस्थित किए जाएंगे। ताकि स्थानीय लोगों सहित आने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
- शालिनी अग्निहोत्री, एसपी कांगड़ा