फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   sadhu fight after drinking alcohol in the crematorium, one dead, another injured

कांगड़ा: श्मशानघाट में शराब पीकर साधुओं में मारपीट, एक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 21 Nov 2022 03:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जसूर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जसूर (कांगड़ा) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2022 03:34 PM IST
सार

पुलिस थाना नूरपुर के तहत श्मशानघाट में शराब पीकर साधुओं में मारपीट हो गई। एक साधु की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया है। पुलिस ने तीसरे साधु को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
sadhu fight after drinking alcohol in the crematorium, one dead, another injured
साधु की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस थाना नूरपुर के तहत श्मशानघाट में शराब पीकर साधुओं में मारपीट हो गई। एक साधु की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया है। पुलिस ने तीसरे साधु को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है। जानकारी अनुसार पुलिस थाना नूरपुर में रमेश चंद पुत्र धुमी राम निवासी गांव व डाकघर भुगनाड़ा तहसील नूरपुर की शिकायत पर आरोपी राजू शर्मा उर्फ लंबू पुत्र अमर चंद गांव सख्ता चक डाकघर व तहसील कठुआ, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने शनिवार रात जसूर श्मशानघाट में शराब के नशे में धुत होकर बाबा स्वर्ण दास और महेश गिरि बाबा के साथ मारपीट की। बाबा स्वर्ण दास बाबा घायल हो गया और महेश गिरि की मौत हो गई।पुलिस थाना नूरपुर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी जसवाल सिंह ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed