{"_id":"67cf34f71524ee887f058544","slug":"one-more-arrested-in-baranda-school-theft-case-kangra-news-c-95-1-kng1004-168593-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बरंडा स्कूल चोरी मामले में एक और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बरंडा स्कूल चोरी मामले में एक और गिरफ्तार
Tue, 11 Mar 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरंडा में भवन निर्माण के लिए रखा ढाई लाख रुपये का सरिया चोरी होने के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। इस मामले में अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें एक चोरी का सामान खरीदने वाला व्यक्ति शामिल है। पुलिस ने चोरी किया सरिया बरामद कर लिया है। यह मामला 17 अगस्त, 2024 को दर्ज किया गया था।
पहले इसमें तीन आरोपियों बब्बी निवासी पठानकोट, मस्कीन अली निवासी कठुआ जम्मू-कश्मीर और मुकाम सुंदर निवासी पठानकोट को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सरिया खरीदने वाला व्यक्ति गिरफ्तार किया। अब काला निवासी काहनपुर, पठानकोट को गिरफ्तार किया है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने कहा कि इस मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद