फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   One kilometer run to get gas cylinder

Kangra News: हरनोटा में गैस सिलिंडर लेने के लिए एक किमी की दौड़

Sun, 26 Apr 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 26 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
One kilometer run to get gas cylinder
जवाली के हरनोटा पंचायत में गैस वितरण व्यवस्था को लेकर रोष जताते हुए लोग। स्रोत: ग्रामीण
रैहन (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जवाली की हरनोटा पंचायत में एलपीजी सिलिंडर वितरण व्यवस्था को लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों खासकर महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें गैस सिलिंडर लेने के लिए करीब एक किलोमीटर तक जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि गैस वितरण वाहन हर वार्ड में जाकर रुकने के बजाय एक ही स्थान पर खड़ा हो जाता है। इससे दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में यह समस्या गंभीर हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले गैस वाहन घरों के नजदीक तक पहुंचता था लेकिन अब लोगों को भटकना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो लोग सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

वहीं, भारत गैस एजेंसी जवाली के प्रबंधक प्रेम सिंह ने बताया कि सरकार के दिशानिर्देशों के तहत 45 दिन की बुकिंग के बाद ही गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाता है। क्षेत्र में भीड़ अधिक होने के कारण कुछ दिक्कतें सामने आ रही हैं लेकिन स्टाफ को निर्देश दिए जाएंगे कि वितरण के दौरान लोगों से बेहतर समन्वय बनाकर सुविधा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed