फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   On the first day of the new year, 20 thousand devotees renovated the head in Chamunda temple.

नववर्ष के पहले दिन चामुंडा मंदिर में 20 हजार ने नवाया शीश

Sat, 01 Jan 2022 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
On the first day of the new year, 20 thousand devotees renovated the head in Chamunda temple.
चामुंडा मंदिर में माथा टेकने पहुंचे नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा। - फोटो : Kangra
चामुंडा (कांगड़ा)। नववर्ष पर चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा। सुबह 5:00 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई थी, यह सिलसिला दिनभर जारी रहा।
विज्ञापन

हालांकि कोविड-19 के नियमों तहत मंदिर के अंदर जाने की अनुमति किसी भी श्रद्धालु को नहीं है। क्योंकि कोविड-19 नियमों के तहत दर्शन करवाने के लिए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। नववर्ष पर नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा ने पत्नी सहित सुबह मां के दर शीश नवाकर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी ओम व्यास ने विधिवत पूजा अर्चना करवाकर मां के आशीर्वाद स्वरूप मां की चुनरी भेंट की। इससे पूर्व रात को नववर्ष के लिए मंदिर को ताजे फूलों और गुब्बारों से दिल्ली के एक भक्त ने हर साल की भांति सजाया था। शनिवार को नववर्ष के मौके से श्री चामुंडा मां भक्तों के लिए लंगर सेवा शुरू कर दी गई। सहायक मंदिर आयुक्त एवं एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने बताया कि शारीरिक दूरी बनाकर भक्त प्रसाद ग्रहण कर पाएंगे और सभी को मास्क पहनना जरूरी है उन्होंने बताया कि जगह-जगह सैनिटाइजर मशीनें लगाई गई हैं। लंगर भवन में एहतियात बरती जाएगी। भक्तों को अधिक समय तक मंदिर में नहीं रुकने दिया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से भी आह्वान किया कि भक्तों को दुकानों में ज्यादा देर तक खड़ा न रखें। वहीं, मंदिर अधिकारी अपूर्व शर्मा ने बताया कि श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में न्यास की बजट बैठक 17 जनवरी को एसडीएम धर्मशाला एवं मंदिर सहायक आयुक्त शिल्पी बेक्टा की अध्यक्षता में सुबह 11:00 बजे होनी निश्चित हुई है, जिसमें पिछले साल के आय-व्यय का पूरा ब्यौरा तथा चालू वित्त वर्ष के बजट के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। नववर्ष के पहले दिन करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने चामुंडा मंदिर में दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed