फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   On the day of Rakhi, sisters wept bitterly after seeing their brother wrapped in a shroud.

Kangra News: राखी के दिन कफन में भाई को लिपटा देख फूट-फूटकर रोईं बहनें

Tue, 20 Aug 2024 04:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
On the day of Rakhi, sisters wept bitterly after seeing their brother wrapped in a shroud.
विलाप करते हरदीप के परिजन।संवाद
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। राखी के दिन भाई को कफन में लिपटा देख दोनों बहनें फूट-फूटकर रोईं। एक टक भाई के शव को जिस तरह निहार रहीं थी मानों कह रही हों कि अब हम किसकी कलाई में रखी बांधेंगी। उनकी राखी बांधने की उम्मीदें अब पूरी तरह टूट गई हैं। रामपुर के समेज में 31 जुलाई की आधी रात बादल फटने से आई त्रासदी में नगरोटा सूरियां के सुगनाड़ा निवासी हरदीप सिंह की मौत की पुष्टि होने के बाद सोमवार सुबह जैसे ही शव घर के आंगन में पहुंचा, दोनों बहनों की राखी बांधने की उम्मीद पूरी तरह टूट गई। दोनों बहनों का इकलौता भाई था हरदीप।
विज्ञापन

शव पहुंचने की खबर सुनते ही पूरा गांव शोक में डूब गया। आसपास के गांवों के लोग भी हरदीप के घर पहुंच गए। हरदीप परिवार का एकमात्र सहारा था। मृतक हरदीप की पत्नी पर तो दुखों का पहाड़ गिर गया और उनके दोनों बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि हरदीप सिंह के लापता होने की खबर के 18 दिन बाद उम्मीद टूट गई, जब शिमला से उसके परिवार को हरदीप के शव मिलने की खबर आई। पुलिस और प्रशासन ने शव की पहचान पिता के डीएनए से मैच कर की।
विज्ञापन


नगरोटा सूरियां के श्मशानघाट में किया अंतिम संस्कार
हरदीप सिंह का सोमवार को नगरोटा सूरियां के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया। उनकी चिता को मुखाग्नि बेटे ने दी। भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने भी श्मशानघाट पहुंच कर हरदीप को अंतिम श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed