फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Old items will be collected from people in Palampur and distributed among the needy

Kangra News: पालमपुर में लोगों से इकट्ठा होगा पुराना सामान, जरूरतमंदों में बंटेगा

Thu, 17 Apr 2025 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 17 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Old items will be collected from people in Palampur and distributed among the needy
फोटो केंद्र का शुभारंभ करते हुए विधायक  आशीष बुटेल। स्त्रोत नगर निगम
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर ने गरीबों के हित में अहम कदम उठाया है। नगर निगम अब लोगों से पुराना उपयोगी सामान लेगा, जिसे जरूरतमंदों में बांटा जाएगा। इसके साथ ही सामान के खराब होने के बाद इसे रिसाइकिल के लिए भेजा जाएगा। नगर निगम में लोगों से अपील की है कि वे उपयोगी अपना पुराना सामान नदी, नालों या अन्य जगहों पर न फेंकें। वे इसके लिए नगर निगम से संपर्क कर सकते हैं, ताकि इन चीजों का सही रूप से इस्तेमाल हो सके। इस काम से एक जरूरतमंद लोगों को जरूरतें भी पूरी हो सकती है और इससे नदी और नालों को प्रदूषित होने से भी बचाया जा सकता है।
विज्ञापन


इसके लिए बुधवार को नगर निगम के रिडयूस, रियूज और रिसाइकिल सेंटर (आरआरआर) का विधायक आशीष बुटेल ने उद्घाटन किया। बुटेल ने कहा कि यह केंद्र सतत कचरा प्रबंधन की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है। इसका उद्देश्य पुन उपयोग योग्य वस्तुओं को एकत्रित कर उन्हें दोबारा उपयोग लाना है। इस पहल से जरूरतमंद को उपयोगी सामान आसानी से मिल सकता है। यह केंद्र कचरे को न्यूनतम करने और समुदाय में पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने में काफी मददगार साबित होगा। सामान देने वाले लोग नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 76966-72040 पर संपर्क करें। इस मौके पर आयुक्त डाॅ. आशीष शर्मा और अतिरिक्त आयुक्त विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed