{"_id":"666d9f627b6d0d03850c464c","slug":"officials-should-ensure-smooth-supply-of-drinking-water-bairwa-kangra-news-c-95-1-ssml1008-137608-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : बैरवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : बैरवा
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट...
बोले, समय-समय पर जांच को लिए जाएं पेयजल के सैंपल
पेयजल की कमी वाले क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति हो सुनिश्चित
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने जिले के सभी क्षेत्रों में पेयजल की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। अमर उजाला ने जिलेभर में चल रही पेयजल समस्या को 15 जून के अंक में प्रकाशित किया है। खबर छपने के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। इस बाबत धर्मशाला में वर्चुअल माध्यम से जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिन क्षेत्रों में भीषण गर्मी के कारण पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं, वहां पर टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने जिले के सभी क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उपमंडलाधिकारियों को पेयजल आपूर्ति को लेकर नियमित तौर पर उपमंडल स्तर पर भी बैठकें करने के लिए कहा है। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पेयजल के रैंडम सेंपल लेने के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा कि गर्मी और बरसात के मौसम में जल जनित रोगों की संभावना रहती है। इसके चलते कांगड़ा जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 मई तक डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा भी मनाया जा रहा है। इसके तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों की डायरिया से संबंधित जांच करेंगी और दवाइयां भी उपलब्ध करवाएंगी। बैठक में एडीएम डाॅ. हरीश गज्जू, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सूद सहित वर्चुअल माध्यम से विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम तथा आईपीएच विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
कोतवाली बाजार में दो दिन से हो रही पेयजल लीकेज
जिला मुख्यालय के कोतवाली बाजार में गांधी वाटिका के समीप पिछले दो दिन से पेयजल पाइप से सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ में बह रहा है। खास बात यह है कि इस पेयजल लीकेज से महज 200 मीटर की दूरी पर जलशक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर, अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता का दफ्तर है। अधिकारियों का रोजाना इस मार्ग से आना-जाना लगा रहता है, लेकिन लीकेज को ठीक करने की अभी तक जहमत नहीं उठाई जा सकी है। उधर, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित कटोच ने कहा कि जल्द इसे दुरुस्त किया जाएगा।