फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   OBC Kalyan Mandal could not meet CM, wore black badges in protest

Kangra News: सीएम से नहीं मिल पाया ओबीसी कल्याण मंडल, विरोध में लगाए काले बिल्ले

Tue, 01 Jul 2025 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
OBC Kalyan Mandal could not meet CM, wore black badges in protest
धर्मशाला। हिमाचल अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कल्याण मंडल के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलने का समय नहीं मिला। इसके विरोध में सदस्यों ने काले बिल्ले लगाए। उन्होंने मुख्यमंत्री पर जातीय भेदभाव का भी आरोप जड़ा। जानकारी के अनुसार सोमवार को हिमाचल अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष कर्नल स्वरूप सिंह कोहली की अगुवाई में सर्किट हाउस धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू से मिलने पहुंचा। मुख्यमंत्री की ओर से मिलने का समय न देने से नाराज सदस्यों ने काले बिल्ले लगाकर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि 20 जनवरी, 2006 से प्रभावी हुए 93वें संविधान संशोधन के अनुसार केंद्र और राज्य सरकारों के शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश में ओबीसी के लिए आरक्षण का प्रावधान किया है, जिसे प्रत्येक राज्य की जनसंख्या के अनुपात में घोषित आरक्षण नीति के अनुसार लागू किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में 19 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस 93वें संविधान संशोधन को लागू नहीं किया जा रहा है। इसी को लेकर वे सीएम से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि राज्य शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को 18 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करें और समाज के इस समुदाय के साथ लंबे समय से जानबूझकर हो रहे भेदभाव को दूर किया जाए। कर्नल कोहली ने बताया कि जब वे मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे, तो उन्हें बहुत कम समय मिलने के लिए दिया गया। इसके चलते उन्होंने काले बिल्ले लगाकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed