फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nurpur Police crack down on synthetic drug smugglers; assets worth 1.01 crore frozen.

Kangra News: नूरपुर पुलिस का चिट्टा तस्करों पर प्रहार, 1.01 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज

Wed, 30 Sep 2026 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 30 Sep 2026 07:02 AM IST
विज्ञापन
Nurpur Police crack down on synthetic drug smugglers; assets worth 1.01 crore frozen.
नूरपुर (कांगड़ा)। नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर कड़ा प्रहार करते हुए नूरपुर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 1,01,55,718 रुपये मूल्य की तीन संपत्तियों पर फ्रीजिंग (प्रतिबंधात्मक) की कार्रवाई की है। यह कदम चिट्टे के आर्थिक नेटवर्क, धन के प्रवाह और नशे की काली कमाई से खड़ी की गई संपत्तियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय नूरपुर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2017 की एफआईआर नंबर 152 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(1) और 68ई के तहत यह कार्रवाई की गई। इसके दायरे में दलवीरो और उसके परिजनों से जुड़ी चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं। आकलन के अनुसार दलवीरो व परिवार की कोठी का मूल्य 61,96,561 रुपये, उसके पुत्र मिथुन उर्फ छप्पर की कोठी, फर्नीचर व घरेलू सामान का मूल्य 32,60,950 रुपये और पुत्री घरो देवी के नाम पंजीकृत कार का मूल्य 6,98,207 रुपये आंका गया है।
विज्ञापन

इन तीनों संपत्तियों की कुल कीमत एक करोड़ एक लाख 55 हजार 718 रुपये बनती है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक छन्नी (तहसील इंदौरा) निवासी दलवीरो के खिलाफ एनडीपीएस के पांच और उसके पुत्र मिथुन उर्फ छप्पर के खिलाफ 14 मामले दर्ज हैं। दलवीरो को 1 अप्रैल, 2025 को अदालत ने दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय जांच के दौरान पुलिस ने राजस्व अभिलेख, आयकर विवरण, वाहन पंजीकरण और लोक निर्माण विभाग द्वारा किए गए संपत्ति मूल्यांकन की गहन पड़ताल की। नूरपुर पुलिस अब एनडीपीएस मामलों में केवल नशे की बरामदगी तक सीमित न रहकर मनी ट्रेल, बैंक लेन-देन और परिजनों के नाम बनाई गई संपत्तियों की कड़ियों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed