फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nurpur city will get relief from parking problem

Kangra News: नूरपुर शहर को पार्किंग की समस्या से मिलेगी निजात

Wed, 18 Feb 2026 02:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Nurpur city will get relief from parking problem
नूरपुर(कांगड़ा)। देर से ही सही पर स्वर्ग आश्रम सड़क पर बचत भवन के पास नए पार्किंग स्थल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पार्किंग में लगभग 200 छोटे वाहनों को खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए नई प्रस्तावित पार्किंग साइट को समतल करवाने और टाइल्स लगवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसमें करीब 30 लाख रुपये के टेंडर लगाए जा चुके हैं। पूर्व भाजपा सरकार में वर्ष 2022 में तत्कालीन वन मंत्री राकेश पठानिया ने नूरपुर नगर परिषद के वार्ड तीन के तहत ढक्की के ऊपरी तरफ लगभग 1.66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पार्किंग प्रोजेक्ट का विधिवत शिलान्यास किया था। इसमें करीब 20 छोटे वाहनों की पार्किंग के अलावा 12 दुकानों के निर्माण का भी प्रावधान था। इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत और फिजिविल्टी को लेकर विभागीय तय मानक आड़े आने से बात सिरे नहीं चढ़ पाई। वर्तमान में शहर में वार्ड-4 में विशेषर तालाब के नजदीक एक पार्किंग स्थल विकसित किया गया है, जहां केवल 15 से 20 वाहनों को खड़ा किया जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं, न्याजपुर में हनुमान मंदिर के पास भी एक पार्किंग स्थल बनाया गया है, लेकिन शहर के मेन बाजार में वाहनों के लिए पार्किंग की कोई सुविधा न होने के चलते आड़े-तिरछे खड़े रहने वाले वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति रहती है। इससे बाजार में खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों के अलावा आम राहगीरों समेत दुकानदारों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। अब बचत भवन के पास नए पार्किंग स्थल के विकसित होने से शहरवासियों को काफी हद तक बेतरतीब पार्किंग की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन


- शहर में पार्किंग की समस्या को मद्देनजर रखते हुए कोर्ट रोड के साथ बचत भवन के सामने नई पार्किंग साइट चिह्नित की गई है। इस पर पुरातत्व विभाग की ओर से पहले आपत्ति जताई गई थी, लेकिन इस पर नगर परिषद की ओर से किसी भी तरह के ढांचागत निर्माण न होने का जवाब दिया जा चुका है। यहां सिर्फ साइट को समतल कर टाइल्स लगवाने का प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आरएस वर्मा, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed