{"_id":"6afdc72493b44ae9510e4d20","slug":"ayush-pharmacists-receive-assurance-once-again-kangra-news-c-95-1-kng1046-266322-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आयुष फार्मासिस्टों को फिर मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आयुष फार्मासिस्टों को फिर मिला आश्वासन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में आयुष फार्मासिस्टों के खाली पदों पर भर्ती की उम्मीद लगाए बैठे सैकड़ों प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। तपोवन विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा से मुलाकात के बावजूद भर्ती को लेकर कोई ठोस फैसला या समयसीमा तय नहीं हो पाई। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
प्रशिक्षित बेरोजगार आयुष फार्मासिस्ट संघ के प्रतिनिधिमंडल के सचिव राम प्रकश ने बताया कि मंत्री के समक्ष खाली पद जल्द भरने की मांग उठाई। उन्होने बताया कि वर्षों से भर्ती नहीं होने का खामियाजा प्रशिक्षित युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि आयुष मेडिकल स्टोर संचालकों की समस्याएं भी रखीं। उन्होंने बताया कि आयुष मेडिकल स्टोर में कम से कम 20 प्रतिशत एलोपैथिक दवाइयां रखने की अनुमति देने या एलोपैथिक मेडिकल स्टोर पर आयुर्वेदिक दवाइयों की बिक्री बंद करने की मांग की गई। इसके अलावा सरकार की प्रस्तावित 1000 रोगी मित्रों की नियुक्ति में आयुष फार्मासिस्टों को प्राथमिकता देने के बजाय उनकी नियुक्ति करने की मांग उठाई गई। संवाद