फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nurpur Block ranks first in HPV vaccination.

Kangra News: एचपीवी टीकाकरण में नूरपुर ब्लॉक प्रथम

Tue, 06 Oct 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 06 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Nurpur Block ranks first in HPV vaccination.
नूरपुर (कांगड़ा)। किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण से बचाने के लिए प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान में नूरपुर स्वास्थ्य खंड ने जिला में पहला स्थान हासिल किया है। स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैद टीम ने ब्लॉक के लिए तय लक्ष्य का लगभग 85 प्रतिशत हासिल कर उपलब्धि दर्ज की है।
विज्ञापन

नूरपुर में पत्रकारों से बातचीत में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. दिलवर सिंह ने बताया कि खंड में कुल 826 पात्र किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सक्रियता से निर्धारित समय-सीमा के भीतर 698 किशोरियों का सफल टीकाकरण किया जा चुका है। शेष पात्र किशोरियों को तीन महीनों के भीतर कवर कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदवां, जसूर, बरांडा, बासा-बजीरां, रिन्ना, लदोड़ी, हटली जंबाला, नूरपुर और सीएचसी खैरिया की टीमों के साझा प्रयास से यह सफलता मिली है। बीपीएम विपुल शर्मा, चिकित्सा अधिकारियों, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों ने घर-घर व शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर अभियान को गति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
एचपीवी वैक्सीन 14 वर्ष पूरी कर चुकीं और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों के लिए अनिवार्य सुरक्षा कवच है। अभिभावक बेटियों का समय पर टीकाकरण जरूर करवाएं, क्योंकि यह टीका भविष्य में होने वाली कई गंभीर व जानलेवा बीमारियों के जोखिम को काफी हद तक कम करता है। -डॉ. दिलवर सिंह, बीएमओ, नूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed