फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   NSS helps students become responsible citizens: Bali

एनएसएस से विद्यार्थियों बनते हैं जिम्मेदार नागरिक : बाली

Tue, 18 Nov 2025 08:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 18 Nov 2025 08:19 AM IST
विज्ञापन
NSS helps students become responsible citizens: Bali
बड़ोह में मुख्यातिथि आरएस बाली को सम्मानित करते स्कूल के प्रधानाचार्य और अन्य। -फोटो डीपीआरओ।
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती है। साथ ही उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील और उपयोगी नागरिक के रूप में तैयार करती है। यह बात हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के अध्यक्ष एवं विधायक आरएस बाली ने कही।
विज्ञापन

वह सोमवार को पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ोह में राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर 2025-26 के तहत आयोजित जिला स्तरीय पांच दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के निर्माण तथा व्यक्तित्व विकास के लिए ऐसे शिविर अत्यंत उपयोगी हैं। परिश्रम के अलावा सफलता का कोई दूसरा मार्ग नहीं है।
विज्ञापन

आरएस बाली ने विद्यालय में टिंकरिंग लैब और डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और नवीन शिक्षण संसाधनों का लाभ मिलेगा। उन्होंने विद्यालय परिसर में पांच सोलर लाइटें लगाने व फ्लैग के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा बड़ोह बस स्टैंड से बाजार तक पक्का पाथ, लाइटें और नालियां निर्माण करने तथा जल्द ही क्लॉक टावर का शिलान्यास करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि शिविर में जिला कांगड़ा के 185 स्कूलों के 369 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी ने मुख्य अतिथि को पूरे शिविर की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। समारोह में एसडीएम मनीष शर्मा, तहसीलदार मेघना गोस्वामी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, अध्यापक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed