फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now the vehicle of a person from Baijnath was found in Amritsar

Kangra News: अब अमृतसर में मिला बैजनाथ के व्यक्ति का वाहन

Thu, 24 Apr 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 24 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Now the vehicle of a person from Baijnath was found in Amritsar
धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर सहित अन्य जिलों में वाहन चोरी और ठगी मामले में कांगड़ा पुलिस के हाथ एक और सुराग लगा है। अब एक और वाहन पंजाब के अमृतसर में मिला है और बताया जा रहा है कि नशा तस्करी में इसकी संलिप्तता पर इसे पंजाब पुलिस ने जब्त किया है। इस मामले में यह 22वां वाहन है, जिसे बरामद किया गया है। यह कांगड़ा के बैजनाथ के व्यक्ति का है। वाहन के अस्थायी नंबर, चैसी नंबर और अन्य दस्तावेजों के आधार पर पंजाब पुलिस ने कांगड़ा पुलिस से संपर्क किया है। पुलिस की टीम वाहन को लाने के लिए अमृतसर रवाना हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वाहन चोर गिरोह ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाल बिछाकर कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया था। इसमें लोगों को उनके वाहनों को बाहरी राज्यों में सरकारी विभागों और नामी कंपनियों में लगाए जाने का लालच दिया जाता था। इसके बाद शातिर वाहन लेकर भाग जाते थे और जाली नंबरों से इन गाड़ियों को दूसरे राज्यों में बेचते थे। पहले भी एक वाहन पंजाब के एक नेता के काफिले से बरामद हुआ था।
विज्ञापन

आरोपी ने लगाए थे जीपीएस सिस्टम, अब उन्हीं से ट्रेस हो रहे वाहन
वाहन चोरी और ठगी मामले की जांच के बाद कांगड़ा पुलिस ने हाल ही में मामले के मास्टर माइंड देहरा के रत्नेश्वर को हिरासत में लिया था। आरोपी ने सभी ठगी से ली गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम स्थापित किए हैं। अब जीपीएस सिस्टम से ही वाहनों की रिकवरी करने में पुलिस को मिल मदद रही है। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी जालंधर निवासी अवतार को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी अवतार खुंडिया पुलिस की हिरासत में है और इसकी कांगड़ा पुलिस ने अपने अधीन लेने को भी प्रक्रिया आरंभ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से डिटेन होगा आरोपी
इस मामले में इस गिरोह का अन्य आरोपी गिरफ्तार हुआ है। इसे डिटेन करने के लिए भी कांगड़ा पुलिस जल्द एक टीम दिल्ली भेजेगी।

वाहन चोरी मामले में एक और वाहन अमृतसर में मिला है। पंजाब पुलिस ने इस वाहन को जब्त किया था, जिसके बाद उन्होंने कांगड़ा पुलिस से संपर्क किया है। इस मामले में अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पुलिस ने अब तक 22 वाहनों को बरामद किया है।
- शालिनी अग्निहोत्री, एसपी कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed