{"_id":"6802a59a4eefeb208a05d387","slug":"now-street-plays-will-be-used-to-spread-awareness-about-nutrition-kangra-news-c-95-1-kng1005-173747-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अब नुक्कड़ नाटक से पोषण को लेकर छिड़ेगी जागरूकता मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अब नुक्कड़ नाटक से पोषण को लेकर छिड़ेगी जागरूकता मुहिम
Sat, 19 Apr 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। महिला एवं बाल विकास विभाग जिले के लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पोषण को लेकर जागरूक करेगा। विभाग की ओर से 8 से 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कर गर्भवती महिलाओं सहित लोगों का जागरूक किया जा रहा है। इन गतिविधियों के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायतों में होने वाली ग्राम सभाओं के बाद अब जागरूकता कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटकों को भी शामिल किया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में जगह-जगह विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहेंगी। लोगों, खासकर महिलाओं को खान-पान से संबंधित विषयों पर जागरूक किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से बच्चे के विकास, भोजन वितरण और स्वास्थ्य की निगरानी कर रही हैं।