फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now preparations are being made to make the library road of Kachhari Adda one way

Kangra News: अब कचहरी अड्डा के लाइब्रेरी मार्ग को वनवे करने की तैयारी

Mon, 21 Apr 2025 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 21 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Now preparations are being made to make the library road of Kachhari Adda one way
धर्मशाला। कचहरी अड्डा धर्मशाला के लाइब्रेरी मार्ग को भी अब प्रशासन ने सुबह और शाम के समय वनवे करने की तैयारी कर ली है। कचहरी में सरकारी कार्यालय अधिक होने के कारण सुबह-शाम इस मार्ग पर जाम न लगे इसी को ध्यान में रखते हुए यहां वनवे व्यवस्था लागू करने तैयारी की जा रही है। इस मार्ग को सुबह 08:00 से 10:00 और शाम 04:00 से 06:00 बजे तक वनवे किया जाएगा। इस दौरान कचहरी के हनुमान मंदिर से लाइब्रेरी के लिए वाहन जा सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं, ऊपर की ओर आने के लिए वाहनों को वाया डीआरडीए मार्ग से होते हुए केसीसी चौक होकर आना होगा। दिन में केवल चार घंटे ही वहां पर वन वे व्यवस्था की जाएगी, ताकि ड्यूटी शुरू होने और खत्म होने के कारण किसी प्रकार का जाम न लगे और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। वनवे व्यवस्था के दौरान सड़क के दोनों ओर सुबह और शाम पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। यह मार्ग काफी संकरा है और यहां सड़क के दोनों ओर सब्जी की दुकानें भी हैं। ऐसे में भीड़ वाली सड़क पर जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती है।
विज्ञापन


कचहरी अड्डा में सरकारी कार्यालयों की तादाद ज्यादा है। इसके चलते हनुमान मंदिर से वाया लाइब्रेरी वाले रास्ते पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही के कारण जाम रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर सुबह और शाम को वनवे व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर डीसी कांगड़ा और एसपी कांगड़ा से चर्चा की जाएगी। - संजीव भोट, एसडीएम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed