{"_id":"679d25849e2b873afd0e4220","slug":"now-names-of-only-those-members-who-do-not-get-e-kyc-done-will-be-deleted-kangra-news-r-399-1-sml1005-256113-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अब ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले सदस्यों के ही कटेंगे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अब ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले सदस्यों के ही कटेंगे नाम
Sat, 01 Feb 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। अब राशन कार्ड में केवल ई-केवाईसी न करवाने वाले परिवार के सदस्य ही ब्लॉक होंगे। परिवार के अन्य सदस्यों ने अगर ई-केवाईसी करवाई है तो उन उपभोक्ताओं को राशन सुचारू रूप से मिलता रहेगा। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से ई-केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड ब्लॉक कर एक बड़ा कदम उठाया गया था, जिसके चलते पूरे प्रदेश में ई-केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड ब्लॉक किए गए थे। लेकिन, अब परिवारों को विभाग की ओर से राहत दी गई है। अब केवल राशन कार्ड पर उसी उपभोक्ता को राशन नहीं मिलेगा, जिसकी ई-केवाईसी नहीं हुई है।
वहीं, खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से जनवरी में ब्लॉक किए गए राशन कार्ड उपभोक्ताओं को दो माह का कोटा फरवरी में एक साथ दिया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। जिला कांगड़ा में विभाग की ओर से 90 हजार के करीब राशनकार्ड ब्लॉक किए गए थे, जिसमें से अभी तक 22,828 राशन कार्ड अनब्लॉक कर दिए हैं। साथ ही 1,11,400 उचित मूल्य की दुकानों के उपभोक्ताओं को सदस्यों को अनब्लॉक किया गया है। वहीं अब 67,122 राशन कार्ड अभी ब्लॉक हैं। जब तक ये उपभोक्ता ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे, तब तक इन्हें अनब्लॉक नहीं किया जाएगा।
खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कांगड़ा के नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि अब प्रदेश में केवल ई-केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ताओं के नाम ही राशन कार्ड से ब्लॉक किए जा रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं ने अपनी ई-केवाईसी करवाई है, उन उपभोक्ताओं को राशन सुचारू रूप से मिलता रहेगा।