{"_id":"6aff581fc0dd5e393f032013","slug":"notification-must-be-provided-three-days-before-the-wedding-ceremony-kangra-news-c-95-1-kng1036-266520-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शादी-समारोह से तीन दिन पहले देनी होगी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शादी-समारोह से तीन दिन पहले देनी होगी सूचना
Sat, 21 Nov 2026 12:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
-सफाई व्यवस्था के लिए भी निर्धारित शुल्क करवाना होगा जमा
-नगर परिषद ज्वालामुखी ने होटल, सराय और गेस्ट हाउस संचालकों को दिए निर्देश
-- -- -- -- -- -
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कचरे की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए नगर परिषद ज्वालामुखी ने कड़ा कदम उठाया है। नगर परिषद ने सभी होटल, सराय, गेस्ट हाउस और अन्य संस्थानों के संचालकों को नोटिस जारी कर निर्देश दिए हैं कि किसी भी विवाह, सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रम या बैठक के आयोजन से कम से कम तीन दिन पहले परिषद को सूचना देना अनिवार्य होगा। साथ ही सफाई व्यवस्था के लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करवाना होगा जिसके बाद ही आयोजन की स्वीकृति दी जाएगी।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने बताया कि बड़े समारोहों के बाद काफी मात्रा में कचरा निकलता है जिससे शहर की स्वच्छता प्रभावित होती है। इसी समस्या के समाधान के लिए पूर्व सूचना और सफाई शुल्क की व्यवस्था लागू की गई है। अब नालों और खाली स्थानों को कचरे का डंपिंग स्थल नहीं बनने दिया जाएगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, नगर परिषद अध्यक्ष सोम किरण शर्मा, उपाध्यक्ष दीप्ति शर्मा और पार्षदों ने शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं, ऐसे में शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। संवाद