फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nothing was built in 17 years, now Panchayat asked for land back from Ayurvedic Department

Kangra News: 17 साल में कुछ नहीं बनाया, अब पंचायत ने आयुर्वेदिक विभाग से वापस मांगी जमीन

Tue, 06 Feb 2024 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Nothing was built in 17 years, now Panchayat asked for land back from Ayurvedic Department
बैजनाथ (कांगड़ा)। लोगों की समस्याओं के निपटारे के लिए सरकार सोमवार को बैजनाथ के मझैरना (नाग मोड़) पहुंची। मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल की अध्यक्षता में यहां सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में लोगों की 72 समस्याओं का निपटारा मौके पर किया गया। अधिकांश समस्याएं बिजली और पेयजल को लेकर थी, जबकि कुछ लोगों ने रास्तों की मांग रखी। पंचायत प्रधान मनजीत की अगवाई में पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्राउंड को पंचायत के नाम करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

मनजीत कुमार ने कहा कि यह जमीन आयुर्वेदिक विभाग को लीज पर दी गई थी, लेकिन पिछले 17 वर्षों में विभाग ने इस जमीन पर कुछ भी नहीं किया और अब इस जमीन को पंचायत के नाम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जबकि सरकार लोगों की समस्याओं को जानने और निपटारा करने को गांव-गांव पहुंच रही है और मुख्यमंत्री स्वयं इसकी मोनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए कटिबद्ध है और हिमाचल को हरित राज्य बनाने की दिशा में भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर के चार विषय आरंभ किए गए हैं। वर्षों से बंद होस्टल को पुनः आरंभ किया गया। उन्होंने कहा कि बैजनाथ हलके में 80 प्रतिशत गांवों से पेयजल समस्या को हल कर दिया गया है। उतराला-होली सड़क मार्ग उनकी प्राथमिकताओं में है और 13 किलोमीटर तक सड़क निर्माण का कार्य जारी है। उन्होंने इस अवसर पर एक बूटा बेटी के नाम योजना में पौधा रोपित किया। वहीं सीपीएस ने मुख्यमंत्री शगुन योजना के नौ लाभार्थियों को 31-31 हजार के स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, एसडीएम देवी चंद ठाकुर, सीएमओ सुशील, राहुल धीमान, संजीव सूद, एससी सेल के संयोजक रविंदर बिट्टू, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंदर जंवाल, मुनीश घावरु, रविंदर राव, मंजीत कुमार, सुरिंदर और रमन कटोच आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed