फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Not only police but people are responsible for jam in Palampur

Kangra News: पालमपुर में जाम के लिए पुलिस ही नहीं, लोग जिम्मेदार

Sun, 27 Apr 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Not only police but people are responsible for jam in Palampur
नीटू सूद
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर के क्षेत्र में सड़क के किनारे खड़े वाहनों से जाम लगने के लिए पुलिस प्रशासन ही नहीं, लोग भी जिम्मेवार है। शहर में पार्किंग की कमी का हवाला तो हर कोई देता है, इसके आरोप सरकार और नगर निगम पर भी लगते हैं लेकिन शहर में पार्किंग होने के बावजूद बहुत कम लोग इसका उपयोग करते हैं। शहर पालमपुर में पांच के करीब पार्किंग स्थल हैं। इनकी खुले रूप से नीलामी की गई है लेकिन इन पार्किग में वाहन कम ही पार्क किए जा रहे हैं। कारण यह है कि लोग अपने चौपहिया वाहन के 25 या 30 रुपये और दोपहिया वाहन से पांच से 20 रुपये पार्किंग के नहीं देना चाहते हैं, जबकि वे अपने वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम की नौबत आ जाती है। लोगों का कहना है खाली पड़ी पार्किंगों के बजाय सड़क के किनारे वाहन खड़े करने को लेकर पुलिस को भी सख्त होना होगा, ताकि शहर में जाम न लगे।
विज्ञापन





शहर में पार्किंग की सुविधा है तो एक सभ्य व्यक्ति के तौर पर लोगों को अपने वाहन सड़कों के बजाय पार्किंगों में खड़े करने चाहिए। हालांकि, पांच-दस मिनट तो चल सकते हैं लेकिन उससे ऊपर पार्किंग में वाहन खड़ा करना चाहिए। इसके लिए पुलिस को भी सख्त होना होगा कि लोग अपने वाहन काफी देर सड़क के किनारे न खड़़ा कर सकें।
विज्ञापन

- जगमेल कटोच, एडवोकेट

लोग सड़क के किनारे अपना वाहन खड़ा कर चले जाते हैं। इससे शहर में जाम लग जाता है। इसके लिए पुलिस प्रशासन को भी थोड़ा सख्त होना होगा। -नीटू सूद, पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में करीब पांच पार्किंग चल रही हैं, जो नगर निगम ने खुली बोली में ठेकेदारों को नीलाम की है लेकिन ठेकेदारों का भी यह आरोप लगा रहता है कि शहर में पार्किग बनाने की क्या जरूरत है। लोग पार्किंग में तो अपने वाहन खड़ा करते नहीं हैं। जिसे देख कई बार ठेकेदार बीच में भी पार्किग छोड़ गए हैं। -गोपाल नाग, महापौर नगर निगम पालमपुर



लोग अपना वाहन सड़क के किनारे काफी देर तक चले जाते हैं। इससे शहर में भी जाम लगने की नौबत आती है। हालांकि पुलिस अपनी कार्रवाई करती है लेकिन इसके लिए थोड़ा लोगों को भी जागरूक होना होगा।
-लोकेंद्र सिंह नेगी, डीएसपी पालमपुर

नीटू सूद

नीटू सूद

नीटू सूद

नीटू सूद

नीटू सूद

नीटू सूद

नीटू सूद

नीटू सूद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed