फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Not only Himachal but Punjab, Chandigarh and Delhi are also fans of Kufri Jyoti Potato

Kangra News: कुफरी ज्योति आलू का हिमाचल ही नहीं पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली भी मुरीद

Fri, 30 May 2025 08:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 30 May 2025 08:08 AM IST
विज्ञापन
Not only Himachal but Punjab, Chandigarh and Delhi are also fans of Kufri Jyoti Potato
लगातार बढ़ रही मांग, कांगड़ा में 450 हैक्टेयर भूमि पर होता है छह हजार मीट्रिक टन आलू का उत्पादनआलू दिवस पर विशेष...
विज्ञापन




आलू की फसल से हर साल लाखों की कमाई कर रहे दुर्गम क्षेत्र छोटा भंगाल के किसान


सचिन चौधरी/विजय सूद

धर्मशाला/मुल्थान (कांगड़ा)। प्रदेश के कुफरी ज्योति आलू के हिमाचल के साथ पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली के लोग भी मुरीद हैं। खाने में उपयुक्त और स्वाद में लाजवाब यह आलू बाहरी राज्यों के लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है। हिमाचल के साथ-साथ धीरे-धीरे कुफरी ज्योति आलू की डिमांड आसपास के राज्यों से भी आ रही है। बड़े किसान अपनी आलू की फसल को लोकल मंडियों में देने की बजाय बाहरी राज्यों की मंडी में भेज कर अधिक मुनाफा कमा रहे हैं।

बात करें प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा की तो यहां लगभग 450 हैक्टेयर भूमि पर आलू की फसल लगाई जाती है। हर साल आलू का उत्पादन करीब 5,810 मीट्रिक टन उत्पादन होता है। इससे किसान हर साल मालामाल हो रहे हैं। करीब पांच से आठ साल में किसानों को आलू के सही दाम मिलना शुरू हुए हैं। अब किसान अपनी फसल को 30 से 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेच रहे हैं। वहीं, जिले के छोटे किसान भी ज्यादातर इसी किस्म के आलू की पैदावार कर साल भर खुद तैयार किए आलू ही खाते हैं।
विज्ञापन

कांगड़ा के बैजनाथ ब्लॉक यानी छोटा भंगाल की मुल्थान और बरोट चौहार घाटी में आलू की सबसे अधिक फसल तैयार की जाती है। वहां के किसान अधिकतर आलू की फसल पर ही निर्भर होते हैं। दुर्गम क्षेत्र के किसान इस पहाड़ी आलू से हर साल लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। इसके अलावा पालमपुर क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर आलू की खेती की जाती है। छोटा भंगाल की मुल्थान और बरोट चौहार घाटी के किसान आलू की नई फसल से तो अच्छा पैसा कमाते हैं वहीं, दिसंबर माह में आलू का बीज बेचकर भी काफी मुनाफा कमाते हैं। जुलाई से दिसंबर तक वहां आलू की फसल को निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉक्स...

क्या है कुफरी ज्योति आलू



कुफरी ज्योति एक आलू की किस्म है, जो कि हिमाचल प्रदेश में खासकर पहाड़ी क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है। यह एक मध्य-मौसम वाली किस्म है, जो लगभग 80 से 150 दिनों में पक जाती है। इसे पहाड़ी और मैदानी इलाकों दोनों में उगाया जा सकता है। कुफरी ज्योति आलू का कद बड़ा, अंडाकार और चिकनी त्वचा वाला होता है। यह किस्म पछेता झुलसा रोग रोग प्रतिरोधी है। यह एक उच्च उपज वाली किस्म है, जिसकी पैदावार 150-175 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक हो सकती है।


कोट्स...



- जिला कांगड़ा में करीब 450 हैक्टेयर भूमि पर आलू की फसल लगाई जाती है और इसमें करीब 5,810 मिट्रिक टन का उत्पादन होता है। सबसे अधिक खेती बैजनाथ ब्लॉक में होती है। विभाग की ओर से किसानों को कुफरी ज्योति आलू का बीज मुहैया करवाया जाता है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में चंद्रमुखी आलू भी लगाया जाता है।

- कुलदीप धीमान, उपनिदेशक, कृषि विभाग कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed