फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Not empty from Tokyo, Indian hockey team brought something

टोक्यो से खाली नहीं, कुछ तो लेकर आई भारतीय हॉकी टीम

Thu, 05 Aug 2021 08:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Not empty from Tokyo, Indian hockey team brought something
धर्मशाला। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पद जीतकर हॉकी खिलाड़ियों और प्रशंसकों को सेमीफाइनल की हार के दु:ख पर मरहम लगाने का काम किया है। भारतीय हॉकी टीम ने तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में जर्मनी की टीम को 5-4 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन

वहीं, प्रशंसक भारत की इस जीत पर यही कह रहे हैं कि टोक्यो से खाली नहीं, कुछ तो लेकर आई है भारतीय हॉकी टीम। भारत की इस जीत पर प्रशंसकों और हॉकी के उभरते खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी की लहर है। वहीं, हर कोई अपने ढंग से खुशी मनाते हुए नजर आया। कइयों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की तो कइयों ने घरों में पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया।
विज्ञापन

41 साल बाद जीता कांस्य पदक : प्रेम लता
साई की पूर्व हॉकी खिलाड़ी प्रेम लता ने कहा कि भारतीय टीम ने 41 साल बाद कांस्य पदक जीता है वह भी गोल्ड मेडल से कम नहीं है। वहीं, भारतीय हॉकी टीम टोक्यो से खाली नहीं कुछ न कुछ तो लेकर आई है। उन्होंने कहा कि इसी जोश के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम भी कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में डालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद थी जीतेगा भारत: शिवांग
हॉकी खिलाड़ी शिवांग धीमान ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम सेमीफाइनल में हारने के बाद मायूसी हुई थी, लेकिन उम्मीद यह भी थी कि भारतीय टीम कांस्य पदक हासिल कर ही लेगी। तीसरे स्थान के लिए जर्मनी के साथ मुकाबले में भारतीय टीम ने अच्छा खेलते हुए 5-4 से जीत दर्ज कर कांस्य पद पर कब्जा जमाकर भारत की झोली में मैडल डाला है। इस जीत से युवा खिलाड़ियों में जोश भरा है।

खिलाड़ियों और प्रशंसकों में भरा जोश : रूबेश
हॉकी खिलाड़ी रूबेश कुमार ने कहा कि भारतीय टीम ने अच्छा खेलते हुए भारत की कांस्य पदक दिलाकर हॉकी के खिलाड़ियों और प्रशंसकों के मन में जोश भर दिया है। ओलंपिक में दोनोें टीमों के बेहतरीन प्रदर्शन से युवा वर्ग में उत्साह भर गया है, इससे अब खिलाड़ी का मनोबल और मजबूत होगा। महिला टीम भी ओलंपिक में कास्य पदक पर कब्जा जमाएगी और भारत की अंक तालिका में एक ओर मेडल जुड जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed