फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Noorpur will have hi-tech traffic system

Kangra News: नूरपुर में हाईटेक होगी ट्रैफिक व्यवस्था

Sun, 12 Mar 2023 10:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Noorpur will have hi-tech traffic system
नूरपुर में नेशनल हाईवे पर स्थापित आईटीएमएस कैमरा
नूरपुर (कांगड़ा)। सड़क हादसों के बढ़ते ग्राफ को कम करने के लिए पुलिस जिला नूरपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को हाईटेक किया जा रहा है। इसके तहत नूरपुर पुलिस जिला के तहत पड़ते थाना क्षेत्रों में जल्द ही इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) शुरू किया जाएगा, जो कि आने वाले एक सप्ताह के भीतर काम करने लग पड़ेगा।
विज्ञापन

इस कवायद के तहत नूरपुर पुलिस जिला में पांच सार्वजनिक स्थानों को चिह्नित किया गया है। इसमें नूरपुर के चौगान बाजार और सदवां चौक में दो लोकेशन चिह्नित की गई हैं, जबकि फतेहपुर के रैहन, जवाली के राजा का तालाब और डमटाल के तहत पठानकोट से आने वाले भदरोया रोड पर एक-एक लोकेशन फाइनल की गई हैं। जहां पर हाईटेक सीसीटीवी कैमरों के जरिये ट्रैफिक मैनेजमेंट पर पैनी नजर रखी जाएगी। इन सभी चिह्नित स्थानों पर चार-चार सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं, जबकि आईटीएमएस का बेस राजा का तालाब में बनाया जा रहा है। नूरपुर जिला पुलिस में आईटीएमएस सिस्टम के शुरू होने से न सिर्फ ओवर स्पीड और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा जाएगा, बल्कि वाहनों के अलावा ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग के साथ-साथ गति का भी अनुमान लगाया जा सकेगा। आईटीएमएस के जरिये अब पुलिस बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, ट्रिपल राइडिंग करने वाले और गलत दिशा में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के ऑनलाइन चालान कर सकेगी। साथ ही मुख्य चौराहों पर आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों पर भी नजर रख सकेगी।
विज्ञापन

गौरतलब हैं कि ट्रैफिक टूरिस्ट एवं रेलवे विभाग की ओर से जारी आकंड़ों में बीते तीन वर्षों में प्रदेश में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में टॉप 10 पुलिस थानों में नूरपुर भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होगा आईटीएमएस
आईटीएमएस के तहत चिह्नित किए गए स्थानों पर हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो कि काफी दूर तक किसी भी एंगल से तस्वीरों को कैद करने में सक्षम होंगे। आईटीएमएस शहर, कस्बों में यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के साथ-साथ यातायात नियमों की पालना कराने में सहायक होगा।

ऐसे काम करता हैं यह सिस्टम
इसमें ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालान ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर (एएनपीआर) के जरिये सीसीटीवी कैमरे की ओर से किया जाता हैं। इतना ही नहीं 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ज्यादा तेज गाड़ी चलाने पर भी चालान कट जाता है। कैमरों की ओर से वाहन की नंबर प्लेट देखकर चालक की ओर से तोड़े गए नियम को रिकॉर्ड करके उसकी फोटो दिन, तारीख और समय के साथ सीधे कंट्रोल रूम को भेजी जाती है, जहां से चालान बनकर चालक के पते पर भेजा जाता है।


-आईटीएमएस के जरिये ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। अगले कुछ दिनों में यह सिस्टम वर्किंग में आ जाएगा। ---अशोक रतन, एसपी, पुलिस जिला नूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed