फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Noorpur residents will soon get relief from drinking water shortage

Kangra News: नूरपुरवासियों को पेयजल किल्लत से जल्द मिलेगी राहत

Tue, 09 Jun 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 09 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Noorpur residents will soon get relief from drinking water shortage
नूरपुर (कांगड़ा)। बरसात के दौरान हर साल पेयजल संकट झेलने वाले नूरपुर शहर के लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। जल शक्ति विभाग ने नूरपुर की मुख्य पेयजल आपूर्ति प्रणाली के सुदृढ़ीकरण और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत चक्की उठाऊ जल आपूर्ति योजना की क्षतिग्रस्त मुख्य राइजिंग और ग्रेविटी पाइपलाइनों को बदला जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग ने इस परियोजना के लिए 1.25 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। योजना के तहत क्षतिग्रस्त ढांचे को बदलने के साथ भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से पाइपलाइन के संवेदनशील हिस्सों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा। पिछले कई वर्षों से मानसून के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण शहर में पेयजल आपूर्ति बार-बार बाधित होती रही है। पिछले वर्ष तो लोगों को करीब 15 दिन तक जल संकट का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

अगस्त और सितंबर 2025 में मूसलाधार बारिश के चलते चक्की और नूरपुर के बीच पाइपलाइन मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ था। इससे जलापूर्ति नेटवर्क को बार-बार नुकसान पहुंचा और योजना छह सप्ताह से अधिक समय तक प्रभावित रही। विभाग को मरम्मत कार्यों पर भी भारी खर्च करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग धर्मशाला के मुख्य अभियंता दीपक गर्ग ने बताया कि परियोजना को पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट (पीडीएनए) कार्यक्रम और शहरी जल आपूर्ति योजना के रखरखाव बजट से वित्तपोषित किया जा रहा है। इसके तहत 200 मिमी व्यास वाले पाइपों से 2,496 मीटर लंबी ग्रेविटी पाइपलाइन और 250 मिमी व्यास वाले पाइपों से 460 मीटर लंबी मुख्य राइजिंग पाइपलाइन बदली जा रही है।

उन्होंने कहा कि चक्की से नूरपुर तक करीब 7.5 किलोमीटर क्षेत्र में पाइपलाइन के कई हिस्से क्षतिग्रस्त होने के कारण योजना के संचालन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था और जलापूर्ति बार-बार बाधित हो रही थी। उधर, जल शक्ति विभाग नूरपुर सर्कल के अधीक्षण अभियंता संजय ठाकुर ने कहा कि पुरानी हो चुकी चक्की उठाऊ जलापूर्ति योजना के दीर्घकालिक विस्तार की भी आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed