फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Noorpur city will come out of four lane problem

Kangra News: फोरलेन की जद से बाहर निकलेगा नूरपुर शहर

Wed, 22 Jan 2025 02:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 22 Jan 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Noorpur city will come out of four lane problem
नूरपुर से खुशीनगर तक बनने वाले बाइपास का जारी निर्माण कार्य। संवाद - फोटो : रोष प्रदर्शन के बाद मार्ग पर बैठे मृतक युवक के परिजन।
नूरपुर (कांगड़ा)। देर से ही सही पर पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे के किनारे बसे नूरपुर शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए प्रस्तावित नूरपुर बाईपास का काम तेज हो गया है। इससे अब न सिर्फ नूरपुर शहर फोरलेन की जद से बाहर हो गया हैं, बल्कि शहर में हाईवे किनारे न्याजपुर और चौगान बाजार में ट्रैफिक के अत्यधिक दबाव के चलते हर रोज लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। यानी बाईपास के निर्माण से बड़े वाहन शहर से होकर गुजरने की बजाय बिना रुकावट सीधे फोरलेन से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। शहर में आने वाले स्थानीय और आसपास गांवों के लोग आराम से नूरपुर बाजार में खरीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

नूरपुर के बौड़ से डिफेंस रोड के पास से लेकर खुशीनगर तक बनने वाला यह नूरपुर बाईपास करीब सवा चार किलोमीटर लंबा होगा। दिसंबर 2025 तक बाईपास का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। बाईपास के निर्माण को लेकर बौड़ से खुशीनगर तक अलाइनमेंट का काम पूरा होने के बाद अब अर्थ वर्क जोरों से चल रहा हैं। खुशीनगर से आगे की तरफ मशीनरी लगाकर कच्ची सड़क निकालने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पठानकोट-मंडी फोरलेन के पहले चरण में उपमंडल नूरपुर के कंडवाल से लेकर भेड़ खड्ड तक लगभग 28 किलोमीटर मार्ग में से 13 किलोमीटर का पेच लगभग तैयार हो चुका है। शेष 15 किलोमीटर के पेच का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। वहीं, कंडवाल से लेकर जसूर तक लगभग आठ किलोमीटर फोरलेन लगभग साढ़े छह किलोमीटर सड़क मार्ग बन चुका है। शेष डेढ़ किलोमीटर मार्ग इसी माह तैयार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाईपास में बनेगा एक व्हीकल अंडरपास
प्रस्तावित नूरपुर बाईपास में एक व्हीकल अंडरपास बनना है। यह लगभग साढ़े पांच मीटर ऊंचा, 20 मीटर चौड़ा और आने-जाने के लिए करीब 250 मीटर लंबा होगा। इससे फोरलेन पर चलने वाले वाहन गुजरेंगे। नूरपुर शहर में नूरपुर पब्लिक स्कूल के पास से आईटीआई की तरफ जाने वाले नूरपुर चिनबा संपर्क मार्ग के लिए व्हीकल अंडरपास बनाया जाएगा।



- नूरपुर उपमंडल के तहत बनने वाले फोरलेन सड़क मार्ग का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसके तहत बनने वाले नूरपुर बाईपास का निर्माण कार्य भी तेज कर दिया है। इसे एक वर्ष के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
- अनिल सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, आईआरबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed