फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Non-passage of Women's Reservation Bill is a black chapter

महिला आरक्षण बिल पास न होना काला अध्याय : विश्व चक्षु

Sun, 19 Apr 2026 10:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Non-passage of Women's Reservation Bill is a black chapter
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


धर्मशाला। लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक-2026 के पारित न होने पर सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया सहप्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए इसे लोकतंत्र का काला अध्याय करार दिया।
विश्व चक्षु ने कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर विधेयक का रुक जाना देश की नारी शक्ति के साथ सीधा विश्वासघात है। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे महिला सशक्तिकरण की बात तो करते हैं लेकिन व्यवहार में उनकी सोच महिला विरोधी ही नजर आती है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी महिलाओं के अधिकारों की बड़ी-बड़ी बातें करती है वही हिमाचल में उन्हें पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने में विफल रही है। इससे न केवल एक अहम कानून अटका बल्कि करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों को भी झटका लगा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम किया जा रहा है लेकिन विपक्ष की राजनीति इस दिशा में रुकावट बन रही है। देश की महिलाएं इस मुद्दे को भूलेंगी नहीं और आने वाले चुनावों में इसका जवाब जरूर देंगी। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा महिलाओं के अधिकारों और आरक्षण की लड़ाई को आगे भी पूरी मजबूती से जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed