फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   No water in DC office toilets; stench makes conditions unbearable.

Kangra News: डीसी ऑफिस के शौचालयों में नहीं पानी, बदबू से हाल बेहाल

Thu, 08 Oct 2026 04:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 08 Oct 2026 04:20 AM IST
विज्ञापन
No water in DC office toilets; stench makes conditions unbearable.
जिलाधीश कार्यालय धर्मशाला
धर्मशाला। जिलाधीश कार्यालय भवन के शौचालयों में बुधवार सुबह से ही पानी की आपूर्ति ठप रही। इसके चलते कर्मचारियों और प्रशासनिक कार्य करवाने आए लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। शौचालयों से उठने वाली तेज बदबू बाहर तक आ रही थी।
विज्ञापन

कार्यालय में हर दिन दूरदराज के इलाकों के लोग काम करवाने के लिए पहुंचते हैं लेकिन सुबह से पानी की व्यवस्था न होने के कारण यहां काम करने वाले स्टाफ के साथ-साथ जनता को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

संजीव कुमार, नेहा, सुशीला, अमित, काजल, कानिका और पुष्पा देवी ने बताया कि जैसे ही परिसर के भीतर कदम रखते हैं, तो शौचालयों की बदबू से सामना करना पड़ता है। इस तीखी दुर्गंध के डर से ही शौचालयों में जाने की हिम्मत नहीं होती। शौचालयों के बाहर लगे वॉशबेसिन में भी पानी की सप्लाई नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------पानी की समस्या का कारण मुख्य पाइपलाइन में खराबी आना है। इसके कारण मुख्यालय का सप्लाई बाधित हुई है। संबंधित विभाग से इस विषय में बात हो चुकी है और जल्द ही पाइपलाइन ठीक करवाकर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। -राज कुमार, जिला नाजिर कांगड़ा

हमारी तरफ से जल आपूर्ति समय से दी जा रही है। मुख्यालय का पानी का मीटर खराब होने के कारण यह ब्लॉकेज की समस्या आ जाती है। इसे विभाग की ओर से ठीक कर दिया गया है। -सुनील भाटिया, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed