फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   287 panchayats TB-free; campaign to gain momentum with renewed zeal.

Kangra News: 287 पंचायतें टीबी मुक्त, अब जोश से तेज होगी मुहिम

Thu, 08 Oct 2026 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 08 Oct 2026 05:19 AM IST
विज्ञापन
287 panchayats TB-free; campaign to gain momentum with renewed zeal.
धर्मशाला। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले की 287 पंचायतें पूरी तरह से टीबी मुक्त घोषित हो चुकी हैं। अब जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ''मिशन जोश'' (जॉइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ) को मजबूत किया जाएगा। इसके तहत टीमें गांव, वार्ड और समुदाय के बीच पहुंचकर लोगों को टीबी के लक्षणों की पहचान, समय पर जांच, उपचार और बचाव के प्रति जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

जिले के विकास खंडों में सुलह की सर्वाधिक 35 पंचायतें टीबी मुक्त होकर सबसे आगे हैं। इसके अलावा परागपुर की 34, फतेहपुर की 24, लंबागांव की 19, नगरोटा सूरियां व रैत की 18-18, तथा नूरपुर व इंदौरा की 17-17 पंचायतें टीबी मुक्त हुई हैं। वहीं, सुरानी व देहरा की 15-15, पंचरुखी की 14, बैजनाथ की 13, पालमपुर की 11, कांगड़ा की नौ, भवारना की आठ, नगरोटा बगवां व बड़ोह की सात-सात और धर्मशाला की सबसे कम सात पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी कांगड़ा डॉ. राजेश सूद ने बताया कि जिले में अब तक 287 पंचायतें पूरी तरह से टीबी रोग मुक्त हो गई हैं। केंद्र सरकार की ओर से वीरवार को टीबी मुक्त भारत की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए मिशन जोश लॉन्च किया जा रहा है। इससे टीबी रोग अभियान को और गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed