{"_id":"6ac6985a19c2b9884c038fc5","slug":"nurpur-residents-take-to-the-streets-to-demand-the-start-of-mch-services-kangra-news-c-95-1-kng1014-260082-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एमसीएच शुरू करवाने के लिए सड़क पर उतरे नूरपुरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एमसीएच शुरू करवाने के लिए सड़क पर उतरे नूरपुरवासी
Thu, 08 Oct 2026 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:17 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल शुरू करने की मांग को लेकर रोष रैली निकालते हुए लोग (जागरूक पाठक)
नूरपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र के मातृ-शिशु अस्पताल (एमसीएच) को शुरू करने की मांग के संबंध में बुधवार को लोग सड़क पर उतर आए। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं रणजीत जनकल्याण सभा के अध्यक्ष अकिल बख्शी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के छठे दिन बुधवार को जनाक्रोश देखने को मिला।
मांगें न मानने पर स्थानीय लोगों ने नागरिक अस्पताल परिसर से नूरपुर चौगान बाजार तक रोष रैली निकाली। सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मातृ-शिशु अस्पताल को शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई।
अकिल बख्शी ने कहा कि अभी तक सरकार या स्थानीय प्रशासन की ओर से उन्हें कोई औपचारिक लिखित सूचना या आश्वासन नहीं मिला है। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी अब तक उनसे मिलने नहीं पहुंचे हैं। उनकी मांग किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि नूरपुर की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने से जुड़ी है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार और प्रशासन यह बताने के लिए तैयार क्यों नहीं हैं कि मातृ-शिशु अस्पताल का कितना काम शेष है और इसे कब तक शुरू किया जाएगा। जब तक उच्च स्तर से अस्पताल शुरू करने की समयसीमा पर लिखित आश्वासन नहीं मिलता तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।