{"_id":"667b64621581a37621010204","slug":"no-one-can-forget-the-emergency-imposed-in-1975-shanta-kangra-news-c-95-1-kng1002-138496-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"1975 में लगाई इमरजेंसी को कोई नहीं भूल सकता : शांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1975 में लगाई इमरजेंसी को कोई नहीं भूल सकता : शांता
Wed, 26 Jun 2024 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। जिला भाजपा पालमपुर ने 25 जून 1975 को देश में लगी इमरजेंसी के विरोध में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। शांता ने कहा कि 25 जून, 1975 में देश में लगी इमरजेंसी को कोई नहीं भूल सकता है और न कोई भूलें। इसके लिए भाजपा यह कार्यक्रम कर रही है, ताकि युगों तक देश वासियों के दिलों में यह बात हमेशा रहे कि कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की कुर्सी बचाने के लिए देश को जेलखानों में बदल दिया था।
जय प्रकाश नारायण जैसे देशभक्त नेताओं को भी जेल में बंद कर दिया था। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, भाजपा नेता अरविंद शर्मा, राजेश राणू, मंडल अध्यक्ष सुलह देश राज शर्मा, जयसिंहपुर के देवेंद्र राणा, पालमपुर के सुरेंद्र ठाकुर, बैजनाथ के वीरेंद्र राणा, महामंत्री चंद्रवीर कटोच और संजय वालिया समेत कई लोग मौजूद रहे।