{"_id":"6800084caf10990f260040d9","slug":"no-leniency-will-be-shown-towards-ragging-in-agriculture-university-palampur-vice-chancellor-kangra-news-c-95-1-kng1002-173576-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विवि पालमपुर में रैगिंग को लेकर नहीं बरती जाएगी कोताही : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विवि पालमपुर में रैगिंग को लेकर नहीं बरती जाएगी कोताही : कुलपति
Thu, 17 Apr 2025 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर में कुलपति प्रो. नवीन कुमार की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय स्तरीय रैगिंग विरोधी समिति की बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य परिसर में किसी भी प्रकार की रैगिंग के खिलाफ निवारक उपायों की समीक्षा करना, उन्हें सुदृढ़ बनाना और सभी छात्रों के लिए सुरक्षित, समावेशी और स्वागत योग्य वातावरण सुनिश्चित करना था। कुलपति प्रो. नवीन ने समिति को संबोधित करते हुए रैगिंग मुक्त परिसर बनाए रखने में विश्वविद्यालय समुदाय के सभी शिक्षक और गैर शिक्षक सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने सदस्यों को बताया कि विश्वविद्यालय में अब तक रैगिंग की कोई घटना सामने नहीं आई है। विवि में रैगिंग को लेकर कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी और न अब तक बरती गई है। उन्होंने सभी से छात्रों से भी विवि में शांत और शिक्षा का माहौल बनाए रखने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि पिछले शैक्षणिक सत्र मैं 387 स्नातक, 192 स्नातकोत्तर और 42 डॉक्टरेट छात्रों ने विश्व विद्यालय में प्रवेश लिया है। इससे विश्वविद्यालय मैं छात्रों कि कुल संख्या 2,072 हो गई है। बैठक में विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार डॉ. मधु चौधरी, छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. एडी बिंद्रा, सभी चार कॉलेजों के डीन और समिति के अन्य नामित सदस्य शामिल हुए जिन्होंने रैगिंग मुक्त परिसर बनाए रखने के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए।