फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   NIFT students get acquainted with the handloom tradition.

Kangra News: हथकरघा परंपरा से रूबरू हुए निफ्ट के विद्यार्थी

Sat, 22 Aug 2026 03:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
NIFT students get acquainted with the handloom tradition.
राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान कांगड़ा में हथकरघा पखवाड़ा एवं राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2026 क
कांगड़ा। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) कांगड़ा में हथकरघा पखवाड़ा एवं राष्ट्रीय हथकरघा दिवस-2026 के तहत आयोजित अकादमिक, रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों का शुक्रवार को समापन हुआ।
विज्ञापन

पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों को भारतीय हथकरघा की परंपरा, तकनीकों और कारीगरों के योगदान से परिचित करवाया गया। समापन समारोह में संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. राहुल चंद्र ने क्राफ्ट कलेक्टिव कैटलॉग का विमोचन किया।
विज्ञापन

निफ्ट कांगड़ा की इस पहल के तहत परिसर में कारीगरों और शिल्पकारों के उत्पादों के प्रदर्शन, प्रचार और बिक्री के लिए मंच उपलब्ध करवाया जाता है। पिछले तीन वर्षों से संचालित यह पहल पारंपरिक शिल्प को उपभोक्ताओं और डिजाइन समुदाय से जोड़ने में मदद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों के लिए परंपरा के हर धागे में, कला हर हाथ में विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता करवाई गई। इसके अलावा हथकरघा फोटो बूथ, फैशन वॉक, ड्रेपिंग कार्यशाला और प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। 10 अगस्त को कताई एवं बुनाई की व्यावहारिक कार्यशाला में कांगड़ा की बुनकर बिमलेश कुमारी और कमलेश कुमारी ने विद्यार्थियों को पारंपरिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।

समापन अवसर पर पोस्टर, छायाचित्र और हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। निदेशक डॉ. राहुल चंद्र ने आयोजन से जुड़े फैकल्टी, स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय हथकरघा हमारी सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसमें फैशन, नवाचार व रचनात्मक उद्योगों के लिए भी व्यापक संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed