फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   New parking will be built in Sheela Chowk, people will get relief from traffic jam

Kangra News: शीला चौक में बनेगी नई पार्किंग, लोगों को जाम से मिलेगी राहत

Mon, 24 Mar 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 24 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
New parking will be built in Sheela Chowk, people will get relief from traffic jam
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला शहर में वाहन चालकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए नई पार्किंग व्यवस्था विकसित करने जा रहा है। हाल ही में पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में पार्किंग सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। नगर निगम ने सोमवार को शीला चौक में प्रस्तावित पार्किंग के लिए स्थान का चयन कर भूमि पर मार्किंग कर दी। अब जल्द ही पार्किंग निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस सुविधा से स्थानीय निवासियों, विद्यालय आने वाले लोगों, पर्यटकों और श्मशान घाट जाने वालों को वाहन पार्क करने में राहत मिलेगी। निगम ने इस पार्किंग स्थल के साथ एक सार्वजनिक स्थान भी विकसित करने की योजना बनाई है। यहां बच्चों के खेलने, बुजुर्गों के व्यायाम और बैठने के लिए सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए भी व्यवस्थित स्थान तलाशने का काम शुरू किया ताकि सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से लगने वाले ठेलों को एक निश्चित स्थान पर व्यवस्थित किया जा सके। इससे ग्राहकों को भी सुविधाजनक माहौल मिलेगा। निरीक्षण के दौरान नगर निगम की मेयर नीनू शर्मा, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी, पार्षद अनुराग समेत अधिकारी और पार्षद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शीला चौक में नई पार्किंग बनाने के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। प्रपोजल तैयार किया जा रहा है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। -देवेंद्र जग्गी, पार्षद एवं पूर्व मेयर, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed