फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   New IRDP list will not be prepared till the exclusion of rich people

पालमपुर की झिकली आरठ में आईआरडीपी सूची को लेकर हुआ हंगामा

Wed, 28 Jul 2021 12:27 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
New IRDP list will not be prepared till the exclusion of rich people
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर की पंचायत आरठ झिकली पंचायत में आईआरडीपी की सूची को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने इस सूची में अमीरों का नाम होने पर जमकर विरोध किया। लोगों आम सभा में साफ कह दिया कि जब तक साधन संपन्न लोगों को आईआरडीपी सूची से बाहर नहीं किया जाता, तब तक अगली सूची नहीं बनेगी।
विज्ञापन

आम अजलास में आईआरडीपी में नए नामों को शामिल करना अन्य कामों के साथ मुख्य एजेंडा था। लेकिन लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। लिहाजा, पंचायत में आईआरडीपी की सूची में लोगों के नामों को नहीं डाला जा सका। इस दौरान आईआरडीपी की सूची में कई लोगों के नाम काटे जाने थे तो कइयों के डालने थे। लेकिन सूची की बात उठी तो लोगों ने इसका जम कर विरोध किया। लोगों ने पंचायत नुमाइंदों से साफ कह दिया कि जब तक इस सूची में 15-20 सालों से शामिल अमीर लोगों को बाहर नहीं निकाला जाता. तब तक इस सूची में किसी और का नाम शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों का आरोप था कि पंचायत आरठ झिकली में कई लोग इस सूची में हैं, जिनके पास हर सुविधा है। बावजूद, वह आईआरडीपी की सूची में हैं, जबकि अब वह पात्र नहीं हैं। कई गरीब लोगों को आज तक आईआरडीपी में शामिल नहीं किया गया है, जबकि वह सभी शर्तें पूरी करते हैं। लोगों के विरोध को देख पंचायत ने इस सूची को अभी बंद कर दिया। हालांकि, पंचायत का कोरम पूरा था और इसमें इस सूची को फाइनल किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बन सकी आईआरडीपी की सूची
प्रधान प्रदीप ठाकुर ने कहा कि पंचायत की आम सभा में लोगों ने आईआरडीपी की सूची को लेकर भारी विरोध किया। लोगों ने कहा कि इस सूची में अमीर लोगों को डाला गया है। भारी विरोध के बीच नई सूची नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed