फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   New education policy will bring reforms in higher education: VC

शिक्षा नीति उच्च शिक्षा में सुधार लाएगी व नवाचार को बढ़ावा मिलेगा: वीसी

Mon, 20 Dec 2021 09:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
New education policy will bring reforms in higher education: VC
धर्मशाला में केंद्रीय विश्विद्यालय के परिसर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर आयोजित बैठक की अध - फोटो : Kangra
धर्मशाला। नई शिक्षा नीति में भारतीय उच्च शिक्षा को नया रूप देने और उसका नवीनीकरण करने की क्षमता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को उपयुक्त तरीके से अमल में लाया जाए, तो भारतीय शिक्षा की वर्तमान प्रणाली में अमूल चूल सुधार और परिवर्तन लाया जा सकता है।
विज्ञापन

यह बात हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति कार्यान्वयन समिति की बैठक में कही। केंद्रीय विश्वविद्यालय के धौलाधार परिसर एक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन के मुद्दों और चिंताओं पर विचार-विमर्श के लिए आयोजित एक परामर्श बैठक में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के सरकारी अधिकारी, शिक्षाविद और प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. डीके शर्मा, डॉ. एन गोपू कुमार, डॉ. दीक्षा राजपूत शामिल हुए। प्रो. बंसल ने कहा कि शिक्षा का नया दर्शन पूरी तरह से सीखने, चर्चा और विश्लेषण तथा नवाचार पर आधारित है। बैठक में कलस्टर विवि के कुलपति डॉ. सीएल चंदन, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा, जम्मू-कश्मीर उच्च शिक्षा विभाग से डॉ. सर्वजीत सिंह, डॉ. यासमीन अशरफ, उत्तराखंड शिक्षा विभाग से संयुक्त निदेशक डॉ. एएस उनियाल और रूसा (उत्तराखंड) के सलाहकार प्रो. एमएसएस रावत, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से डॉ. डेलडन नमगियाल, सहायक प्राचार्य डॉ. राकेश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed